मध्य विद्यालय डुमरी में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब की 131वीं जयंती

मध्य विद्यालय डुमरी में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब की 131वीं जयंती,मौके पर सभी टॉपर छात्र- छात्राओं को किया गया पुरस्कृत


बिरौल। मध्य विद्यालय डुमरी में भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती पर कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डुमरी पंचायत के मुखिया रामप्रवेश साहू,सरपंच शंभू चौधरी और विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबू प्रसाद राउत ने बाबा साहेब के फोटो पर माल्यार्पण कर किया एवं बाबासाहेब के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राउत ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं क्लास 1 से 9 तक में प्रथम स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया।विद्यालय में बाल संसद के सभी मंत्रियों को भी मेडल से पुरस्कृत किया गया।

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi

BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES

उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रथम वर्ष में ही नयन कुमार ने दसवीं परीक्षा में 437 अंक लाकर विद्यालय टॉपर बन सबों को गौरवान्वित किया।जिसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर मोमेंटो और मेडल से पुरस्कृत किया।

मंच संचालन केशव चौधरी कर रहे थे। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं पूनम कुमारी,नूतन देवी,रेनू देवी,इंद्राशन देवी,नटवर चौधरी,मोहम्मद अल्ताफ हुसैन,कैलाश पंडित,गूँजेश्वर जी,गुप्तेश्वर जी,रामाशीष महतो,सरिता कुमारी,सुनीता कुमारी,गीतांजलि,वंदना,रूबी,पल्लवी,ममता,रेणु कुमारी एवम अन्य तथा सैकड़ो छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | आज का बिहार न्यूज़ | बिहार न्यूज़, पटना today | बिहार न्यूज़ वीडियो

Exit mobile version