CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

लहरियासराय में छत्रपति साहू जी की 148 वीं जयंती समारोह चित्र पर माल्यार्पण करके मनाई गई

लहरियासराय में छत्रपति साहू जी की 148 वीं जयंती समारोह चित्र पर माल्यार्पण करके मनाई गई

कोल्हापुर नरेश छत्रपति साहू जी की 148 वीं जयंती समारोह रविवार को थियोसोफिकल लाॅज,के एम टैंक,लहेरियासराय मे भारतीय पिछडा शोषित संगठन,बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश राय की अध्यक्षता में मनाया गया।

सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने वाले, अपने राजकाज मे सभी वर्गो एवं जातियो को प्रतिनिधित्व देने वाले कोल्हापुर नरेश छत्रपति साहू जी की समारोहपूर्वक जयंती मनाई गई।

वक्ताओ ने साहू जी महाराज द्वारा किए गए समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र मे सदियो से वंचित समाज को मुख्यधारा मे लाने के जनक के रूप मे याद किया जाता है।

Best Private University
CLICK THE LINK TO APPLY ONLINE | ADVERTISEMENT

उमेश राय ने अपने सम्बोधन मे उन्हें नव जागरण के नायक के रूप मे बताया,महेश यादव ने बताया कि साहू जी ने जब कोल्हापुर रियायत की बागडोर अपने हाथ मे ली उस समय एक तरफ ब्रिटिश साम्राज्यवाद तो दूसरी ब्राह्मणशाही जोर शोर से क्रियाशील थी।

बहुजन समाज वर्ण व्यवस्था के विषमता की चक्की मे पिस रहा था।

रामबूझावन यादव रामाकर ने बताया कि शाहू जी महाराज ने बहुजन के लिए, अछूतो के लिए, शिक्षा के क्षेत्र मे विकास हो यह सोचते हुए अनेको पाठशाला खुलवाए थे उनके फीस माफी के साथ छात्रवृति की व्यवस्था भी की गई थी।
वक्ताओ मे मनोज कुमार यादव,मणिकांत लाल देव, कृष्ण मोहन यादव, राजीव पासवान,मोहन आनन्द,गणेश प्रसाद,संजीव कुमार चौधरी उपस्थित थे।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

लहरियासराय में छत्रपति साहू जी की 148 वीं जयंती समारोह चित्र पर माल्यार्पण करके मनाई गई

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button