15वें प्रमंडलीय मीडिया कप 26 मार्च से
दरभंगा। 15वें प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 26 मार्च 2022 को तथा समापन 1 अप्रैल 2022 को होगा। बताते चलें कि मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा के आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस बार प्रमंडलीय मीडिया कप के आयोजन में विलंब हुआ और बहुत कम समय में तैयारी की गई।
Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | 15वें प्रमंडलीय मीडिया कप 26 मार्च से
इसीलिए इस बार टूर्नामेंट को अन्य वर्षो की अपेक्षा थोड़ा संक्षिप्त किया गया है। वही इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीम भाग ली है। पूल ए में वेब मीडिया प्रेस इलेवन रेस्ट मीडिया प्रेस इलेवन फ्रेंडस मीडिया प्रेस इलेवन वही पूल बी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस इलेवन दैनिक भास्कर प्रेस इलेवन राष्ट्रीय सहारा प्रेस इलेवन को रखा गया है।
उद्घाटन मैच 26 मार्च 2022 को दरभंगा के नागेंद्र झा स्टेडियम में खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह 7:30 पर आयोजित किया जाएगा वही उद्घाटन मैच राष्ट्रीय सहारा प्रेस इलेवन एवं दैनिक भास्कर प्रेस इलेवन के बीच 10:30 पर खेला जाएगा।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel