CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

25 जून 1975 भारत के लोकतंत्र का काला दिन -जीवछ सहनी

25 जून 1975 भारत के लोकतंत्र का काला दिन -जीवछ सहनी

आज भाजपा दरभंगा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव की अध्यक्षता में आशा कांप्लेक्स खुटवारा परिसर में 47वां काला दिवस कार्यक्रम मनाई गई।
जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा की 25 जून 1975 की तारीख को भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा।

कांग्रेस के निरंकुश शासन को जनता भूल नहीं सकती हैं।इस दिन सत्ता के लिए कांग्रेस सरकार के मुखिया इंदिरा गांधी ने तमाम राजनीतिक मर्यादाओ का मान मर्दन करते हुए विरोध में उठने वाले हर स्वर का दमन किया था।

यह काल खंड इतना भयावह था की आज भी उसके बारे में पढ़कर लोग सिहर और कांप जाते हैं,कार्यकर्ता बंधु आज जरूरत इस बात की हैं की कांग्रेस की गलत कार्यशैली के विषय में आमलोगों को विस्तार से बताए।
मंडल प्रभारी अशोक नायक ने कहा की आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने अपने विरोधियों के दमन के लिए मीसा कानून का जम कर दुरुपयोग किया था।

Best Engineering College
CLICK THE LINK TO APPLY ONLINE | ADVERTISEMENT

जयप्रकाश नारायण के साथ विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी, जार्ज फर्नाडीज,अरुण जेटली,सुशील मोदी को गिरफ्तार कर जेल में बन्द कर दिया गया था।
मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव ने कहा की इंदिरा गांधी ने अलोकतांत्रिक कदम उठाते हुए प्रेस की आजादी पर प्रतिबन्ध लगा दिया था।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी प्रतिबंध लगाते हुए हजारों स्वयंसेवक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

आज भी कांग्रेस पार्टी गैर राष्ट्रवादी सोच को बढ़ावा दे रही हैं।

आज कांग्रेस के गलत मंसूबों को भाजपा कार्यकर्ता बेनकाब करेगी।कार्यक्रम में जेपी सेनानी प्रमोद कर्ण, रामचन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव को पाग,माला चादर से सम्मानित किया गया।

चन्दन ठाकुर,कमल प्रसाद साह,दीपक मिश्रा,कन्हैया झा,बबलू सिंह,शिवनाथ महतो,रामप्रकाश यादव, गोविन्द मंडल, रूना झा,विजय यादव,पवन सहनी,गोपेश यादव ने भी सम्बोधन किए।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

25 जून 1975 भारत के लोकतंत्र का काला दिन -जीवछ सहनी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button