80% भारतीय चाहते हैं की अत्यधिक अमीर पर अलग टैक्स लगे
80% भारतीय चाहते हैं की अत्यधिक अमीर पर अलग टैक्स लगे
Fight inequality alliance India (FIA india) के द्वारा कराए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि 80% भारतीय चाहते हैं कि महामारी के दौरान जिन लोगों और जिन संस्थाओं ने अत्यधिक मुनाफा कमाया है उन पर अलग से टैक्स लगाया जाना चाहिए।
इसी सर्वे में 90% भारतीयों का मानना है कि देश में बढ़ रही असमानता से हमें लड़ना चाहिए जैसे लिंग के आधार पर हिंसा, स्वास्थ्य का अधिकार, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा आदि लोगों का मानना है कि इन सब के लिए भी बजट में प्रावधान होना चाहिए।
Darbhanga News | Darbhanga News Today | Darbhanga News in Hindi
बताते चलें कि यह सर्वे तब हुआ जब ऑक्सफैम इंडिया (OXFAM India) के आंकड़ों के हिसाब से 2020 में लगभग 5 करोड लोग अत्यधिक गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। भारत में 4% पैसे वालों के पास इतनी दौलत है जितनी 80% आबादी के पास मिलाकर भी नहीं है।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel