
दरभंगा सदर थाना परिसर में बुधवार को सदर थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की हुई बैठक
दरभंगा सदर थाना परिसर में बुधवार को सदर थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।इस बैठक में थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बकरीद पर्व पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

बकरीद पर्व के अवसर पर चिन्हित किए गए जगह पर पूरी तरह सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्त की जाएगी। वहीं आगामी 10 जुलाई रविवार को बकरीद त्योहार है वहीं थाना अध्यक्ष सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को पूरे सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। वही 10 जुलाई 11 जुलाई एवं 12 जुलाई 2022 तक सदर थाना के पुलिस कर्मी अलर्ट पर रहेंगे।
असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान दिए जाएंगे। बैठक में सब इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, एएसआई हंस कुमार, जदयू नेता रहमत अली , रानीपुर मुखिया राजकुमार दास ,लोआम मुखिया मोहम्मद अकील फैजी, कबीरचक पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बलदेव राम , कबीरचक सरपंच पति हरीशचंद्र पासवान ,राजकिशोर मंडल, सत्येंद्र कुमार सिंह, सारा मोहम्मद पंचायत समिति सदस्य कौशल कुमार साहनी, अमित मंडल विवेकानंद सुभाष यादव जयराम ठाकुर आदि जनप्रतिनिधि एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel