आज वर्ष 2022 के पहले दिन पीड़ित मानवता की सेवा में सबसे अग्रणी रहने वाली संस्था
आज वर्ष 2022 के पहले दिन पीड़ित मानवता की सेवा में सबसे अग्रणी रहने वाली संस्था | भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा शाखा द्वारा गौड़ा बौराम प्रखंड के कसरौर बसोली गांव में 30 दिसंबर को हुए अग्नि कांड के प्रभावित परिवारों के बीच राहत वितरण का कार्य चेयरमैन डॉ राम बाबू खेतान की देखरेख में हुआ।
प्रत्येक पीड़ित परिवार के बीच प्रति परिवार-
दो कंबल,
दो मच्छरदानी,
2 ओढ़ने की चादर,
दो बाल्टी,
दो तिरपाल,
28 बर्तनों का किचन सेट,
नहाने के साबुन, टूथ ब्रश इत्यादि से युक्त हाइजीन सेट,
इत्यादि का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय पटना के अवकाश प्राप्त माननीय न्यायाधीश श्रीमान धरणीधर झा जी उपस्थित थे। श्रीमान धरणीधर झा जी ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी दरभंगा शाखा कि इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही कहा कि रेड क्रॉस का यह कदम ना केवल सराहनीय है अपितु आम जनों के बीच यह संदेश भी देता है कि हमें अपने समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच उनकी मदद के लिए हमेशा खड़ा रहना चाहिए।
आज जबकि साल की पहली जनवरी को सभी लोग अपने अपने परिवार के साथ नए साल के स्वागत की तैयारियों में लगे हैं वही रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम अपने घर से 50 किलोमीटर दूर गांव में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इस घने कोहरे के बीच सर्द वातावरण में भी पहुंच चुकी है।
दिन के 24 घंटे में कोई भी समय हो चाहे वह सुबह की 4:00 बजे, रात के 12:00 बजे दिन के 2:00 बजे रेड क्रॉस के स्वयंसेवक जरूरतमंदों के लिए रक्तदान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
वितरण कार्य में दरभंगा शाखा के वाइस चेयरमैन डॉ राज अरोड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। स्वयंसेवक के रूप में प्रतिभा सरावगी, सिद्धार्थ अरोड़ा, मोहन मंडल, सुबोध चौधरी आदि ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। स्थानीय सरपंच शंकर कुमार झा एवम विमलकांत चौधरी ने वितरण कार्य में महती भूमिका निभाई।
सधन्यवाद,
मनमोहन सरावगी
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram