
मैथिलीपुत्र प्रदीप जयंती पर सीताअवतरण का पाठ किया गया
बट सावित्री पर्व | तारडीह। महाकवि मैथिली पुत्र प्रदीप स्मारक समिति के तत्वावधान में सोमवार को कैथवार स्थित श्री हनुमान पुस्तकालय परिसर में महाकवि मैथिली पुत्र प्रदीप जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने आगामी बट-सावित्री पर्व के दिन मैथिली पुत्र प्रदीप एवं श्रीमती गुलाब देवी की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही।
विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ बैजू ने मैथिलीपुत्र प्रदीप के साथ बिताए कई संस्मरण का चर्चा किया। इस अवसर पर मैथिली पुत्र प्रदीप रचित “श्री सीताअवतरण संपूर्ण महाकाव्य तिरहुत सँ तिरुपति धरि” एवं श्री सुंदरकांड का वशिष्ठ नारायण सिंह एवं राम शंकर झा के द्वारा पाठ किया गया।
Darbhanga News | Darbhanga News Today | Darbhanga News in Hindi

इस अवसर मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के संयोजक हरिश्चंद्र हरित ने कविता पाठ कर अपनी रचना के माध्यम से प्रदीप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का चित्रण किया।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर झा बुढा भाई, महाकवि मैथिली पुत्र प्रदीप स्मारक समिति के संयोजक राम कुमार झा, विनय शंकर झा, लक्ष्मण पासवान, मुकेश कुमार झा, पूर्व जिला पार्षद माधव झा आजाद, माहेश्वरी नंदन समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel