भारतीय जनता पार्टी जिला की बैठक जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के अध्यक्षा में मब्बी स्थित जिला कार्यालय पर आहूत किया गया।
दरभंगा। आज दिनांक 23/03/2022 को भारतीय जनता पार्टी जिला की बैठक जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के अध्यक्षा में मब्बी स्थित जिला कार्यालय पर आहूत किया गया ।इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसनिया जी उपस्थित थे।अपने संबोधन मे प्रदेश महामंत्री ने कहा की कार्यकर्ता बूथ स्तर से लगकर मजबूती के साथ काम करना अभी से शुरू कर दें। भाजपा की जीत पक्की है।
Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi
इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट के लिए मेहनत करनी होगी। दरभंगा की चर्चा करते हुए कहा कि आज तक दरभंगा भाजपा की रीढ़ रही है। इस बार भी दरभंगा में एन डी ए उम्मीदवार की जीत होगी।कमल खिलेगा। लोकतांत्रिक मूल्यों की धरोहर है भाजपा ,कार्यकर्ता के ताकत के बल पर ही सत्ता तक पहुचने में मिली कामयाबी।
संगठन महामंत्री ने संगठन के मज़बूती पर बल दिया – इस दल में आचार व्यबहार कार्यकर्ताओ की बड़ी पहचान है ।कार्यकर्ता के बल पर ही संगठन की नींव मजबूत होती है ।इस संगठन में हर कार्यकर्ता समान होती है। देश और बिहार में एन डी ए की सरकार बेहतर कार्य कर रही है।
इस सरकार में हर तबके के लोगों का विकास हुआ है। देश हित ने बड़े बड़े कार्य हुए है। हमे सरकार के कार्यों को वोटर तक पहुचाने की जरूरत है। नई उर्जा और उमंग के साथ निकाय चुनाव में सुनील चौधरी को विजय बनाकर भेजना है और दरभंगा के इतिहास को दोहराना है।
जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा आज के बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर जी के साथ विधान पार्षद अर्जुन सहनी, प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता ,जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष और संयोजक,उपस्थित थे।
सहनी ने कहा कि हमे पार्टी में कुछ ऐसा करना है कि हमारी पहचान प्रदेश के साथ देश ने बने युवा को पूरे भारत को विश्व पटल पर चमकाने की ताकत है। हमे किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना है यही मंत्र के साथ बैठक को समाप्त करते है।
इस बैठक में ज्योतिकृष्ण झा लवली,सुजीत मल्लिक,अजय पासवान, अभय झा ,संजीव साह,सचिन जैन, अशोक अमर,विजय चौधरी, उमेश चौधरी, राजू तिवारी, प्रेम कुमार रिंकु, प्रेम कुमार राहुल,निर्भय भारद्वाज, हेमंत झा ,मदन झा।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel