बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए मिला आनंद किशोर को सम्मान
बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए मिला आनंद किशोर को सम्मान
सिविल सेवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष व भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी आनंद किशोर को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया। यह अवार्ड उन्हें बोर्ड परीक्षा में व्यापक सुधार के लिए दिया गया है।
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड सिविल सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रदान किया जाता है। यह अवार्ड आनंद किशोर को वर्ष 2020 के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। पुरस्कार के साथ आनंद किशोर को 10 लाख रुपये भी दिए गए।
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं मार्डन टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करते हुए परीक्षा प्रणाली में और सुधार किया जाएगा। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना ताकि उसके प्रति लोगों का विश्वास बहाल रहे।
Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi
बोर्ड अध्यक्ष का कहना है कि बिहार बोर्ड द्वारा शुरू किए गए सुधारों को लेकर देश के कई बोडरें की टीम अध्ययन करने आ रही है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल की टीम ने भी बिहार बोर्ड का दौरा कर परीक्षा प्रणाली में किए गए सुधारों का अध्ययन किया था। बिहार बोर्ड की सबसे बड़ी उपलब्धि लगातार चार साल से देश में सबसे पहले परीक्षा आयोजित कर सबसे पहले रिजल्ट देना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सिविल सर्विस दिवस पर आयोजित समारोह में पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार और दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया।
कुंदन कुमार को यह सम्मान कोरोना आपदा में हजारों की संख्या में नौकरी छोड़कर घर लौटे मजदूरों को उद्यमी बनाने के लिए चनपटिया स्टार्टअप जोन का माडल पेश करने की बेहतर पहल की वजह से मिला।
वहीं स्टार्टअप जोन के विकास के लिए 20 लाख रुपये ( अवार्ड मनी) भी मिला। दरभंगा के डीएम को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत मखाना के विकास को लेकर सरकार के स्तर पर दी जानेवाली योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए यह सम्मान मिला है।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel