CALL NOW 9999807927 & 7737437982
बिहार

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से रांची से लाया जा रहा दिल्ली

जागरण टीम, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों की सलाह पर चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव को रांची से एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जा रहा है। लालू अभी तक रांची रिम्स में इलाजरत हैं। मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। लालू के साथ बेटी मीसा भारती और भोला यादव भी हैं।

पिछले महीने 21 फरवरी को सीबीआइ कोर्ट ने लालू को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाने के साथ 60 लाख रुपये जुर्माना भरने को कहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने उन्हें रांची रिम्स में भर्ती कराया था। लालू की किडनी 80 प्रतिशत काम नहीं कर रही है। केवल 20 प्रतिशत वर्क के कारण उन्हें दिल्ली रेफर करने की बात पहले ही सामने आ रही थी। अब स्वास्थ्य खराब होने पर मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद दिल्ली लेकर जाने की तैयारी की जा रही है। 

ADVERTISEMENT RATES
Buland Duniya Advertisment Rates

लगातार डैमेज हो रही लालू की किडनी

रांची रिम्स के डाक्टरों ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी लगातार डैमेज हो रही है। पेइंग वार्ड में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष की किडनी के फंक्शन का स्तर गिर रहा है। ऐसे में लालू के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। चिकित्सकों को कहना है कि अगर हालत में सुधार नहीं होता तो डायलिसिस कराया जाएगा। 

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी

सजा सुनाए जाने के बाद से रांची रिम्स में इलाजरत

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव को बिरसा मुंडा होटवार जेल भेजा गया था। तबीयत खराब होने की बात पर चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य जांच के बाद लालू को रांची रिम्स में भर्ती करा दिया था। बता दें कि लालू को पहले भी इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले साल नवंबर में बुखार और कमजोरी की शिकायत पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

source:jagran news


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button