भारतीय जनता पार्टी के 42 वाँ स्थापना दिवस के पखवाडा कार्यक्रम के तहत किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दरभंगा। आज दिनांक 10/04/2022 को भारतीय जनता पार्टी के 42 वाँ स्थापना दिवस के पखवाडा कार्यक्रम के तहत किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश की और से जिला कार्यक्रम प्रभारी ,सह जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मणिकांत मिश्र ,सुजीत मल्लिक अमलेश झा उपस्थित हो विचार व्यक्त किये। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि आज हर्ष के विषय है कि अन्यदाता को सम्मानित करने का मौका मिला है।
Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi
आज भारतीय जनता पार्टी किसानों के सम्मान हेतु पूरे राष्ट्र में कार्यक्रम रखी है। जिला द्वारा 10 किसानों को सम्मानित किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि से हमने अब तक 1 लाख 62 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे हैं।
वहीं, 15/04/2022 को किसानों के खाते में 2000 रुपये की 10वीं किस्त ट्रांसफर होगी. इसको लेकर सरकार ने तेजी से काम शुरू कर दिया है।
मणिकांत मिश्र ने कहा सरकार किसानों के आय को दुगुनी करने को कटिवद्ध है। पहले उर्वरक की कालाबाजारी होती थी क़िल्लत होता था।
आज सुलभ हो गया घर घर तक पहुंच रहा है 24 घण्टे बिजली किसान को मिल रहा है।किसान को फसल इन्सुरेंस मिल रही है।बाजार में सही मूल्य पर अनाज की बिक्री हो रही है।इस कार्यक्रम में सम्मान पाने बाले किसान इस प्रकार है।
बबलू झा,मुनीन्द्र यादव,राकेश लाल,वुचन मांझी,गंगा दास, उमेश पासवान,किशन गुप्ता,नागमणि यादव चंदन कुमार ,पवन कुमार ,राजेश कुशवाह।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel