CALL NOW 9999807927 & 7737437982
उत्तर प्रदेश

BJP ने VIP से सीट छीनी तो तेजस्वी ने कैंडिडेट:मुसाफिर पासवान के बेटे अमर को VIP ने बनाया था कैंडिडेट, ऐन मौके पर तेजस्वी उन्हें RJD में ले आए

बोचहां विधानसभा उप चुनाव की घोषणा के बाद बिहार का राजनीतिक पारा बढ़ने लगा है। VIP के साथ बड़ा खेल हो गया। VIP और BJP के बाद अब यहां RJD की भी एंट्री हो गई है। पहले BJP ने गठबंधन की सीट को वापस लेते हुए इस पर अपनी कैंडिडेट बेबी कुमारी के नाम की घोषणा कर दी तो अब RJD ने VIP के घोषित उम्मीदवार दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे को ही अपने खेमे में कर लिया है। अमर पासवान अब RJD से चुनाव लड़ सकते हैं। इस संबंध में उनकी और RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानद सिंह की बंद कमुरे में मुलाकात भी हुई है। देर शाम इसकी घोषणा हो सकती है। BJP जहां नंबर वन पार्टी बनने के लिए इस सीट को जीतने के लिए जहां गठबंधन के समझौते को दरकिनार कर दी है तो अब RJD को नंबर वन बनाए रखने के लिए तेजस्वी भी अपनी पूरी ताकत लगा दिए हैं। वहीं इसमें सबसे बड़ा नुकसान विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को हो रहा है।

ADVERTISEMENT RATES
Buland Duniya Advertisment Rate

VIP मुखिया मुकेश सहनी फिलहाल इस मामले में कुछ भी स्पष्ट बोलने से बच रहे हैं। बोचहां के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता सबकी मालिक है। जनता ही निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि वे अभी फिलहाल परिस्थितियों पर नजर रखे हुए हैं। आराम से देखिए क्या होता है।
सहानुभूति वोट को लूटने की होड़
24 नवंबर की देर रात नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के विधायक 58 वर्षीय मुसाफिर पासवान का निधन हो गया था। वो पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। बोचहां विधानसभा का उन्होंने दो बार प्रतिनिधित्व किया था।अमर पासवान दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे हैं। ऐसे में पार्टियां जहां उनके बेटे को अपने खेमे में खींचकर सहानुभूति वोट बटोरना चाहती है तो VIP अमर पासवान के मार्फत अपना विरासत बचाना चाहती है।

बेबी कुमारी एक बार फिर से BJP की कैंडिडेंट हैं।

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | BJP ने VIP से सीट छीनी तो तेजस्वी ने कैंडिडेट

निर्दलीय बेबी कुमारी से यहां हारे थे यहां से 9 बार के विधायक
बोचहा विधानसभा पूर्व मंत्री और बिहार की राजनीति के बड़े नेता रमई राम का क्षेत्र है। रमई राम बोचहा से नौ बार विधायक और पांच दफा मंत्री रह चुके हैं। रमई राम बोचहां से तीन बार RJD, एक बार JDU, दो बार जनता दल और तीन अन्य दलों से विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 1990 से 2015 तक बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। इसलिए बोचहा को रमई का गढ़ कहा जाता है। 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी बेबी कुमारी ने उन्हें पराजित किया था। विधायक बनने के बाद बेबी कुमारी BJP में शामिल हो गई थीं। 2020 में यह सीट NDA के नए साथी मुकेश सहनी की VIP के हिस्से चली गई थी और सहनी ने पासवान को उम्मीदवार बनाया था।खबरें और भी हैं…

source:bhasker.com


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | BJP ने VIP से सीट छीनी तो तेजस्वी ने कैंडिडेट

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button