वोटर चेतना अभियान के माध्यम से नए मतदाताओं के बीच जायेगी भाजपा – जीवछ सहनी
दरभंगा सदर भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी हेतु वोटर चेतना अभियान शुरू किया हैं।
अभियान के सुचारू रूप से क्रियान्वयन और सफलता के लिए ग्रामीण विधान सभा के अन्तर्गत दरभंगा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव की अध्यक्षता में आशा कांप्लेक्स में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सभी पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष एवं B. L. A को चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाता बनाने एवं फर्जी मतदाता के नामों को हटाने सम्बन्धित फार्म की जानकारी दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा की शक्ति केन्द्र एवं बुथ स्तर पर वोटर चेतना अभियान चलाकर पार्टी के द्वारा नियुक्त B.L.A 1 एवं 2 सरकारी B.L.O के साथ समन्वय बनाकर नए मतदाता का नाम जोड़वाए और मतदाता सूची से फर्जी नामों को हटवाए। कई बार चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण वह अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाता हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव में इन चीजों को सुधारा जा सके,इसके लिए पार्टी ने इस अभियान की शुरुआत किया हैं।
वोटर चेतना अभियान चलाकर आमलोगों को जागरूक करें। सभी कार्यकर्ता,बूथ अध्यक्ष एवं B.L.A अपने अपने क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक उम्र के उन युवाओं का नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़बाने में सहयोग करें। मतदाता सूची का गंभीरता से अध्यन करें और यदि कोई मतदाता का नाम फर्जी हैं तो उसे हटवाएं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजीव साह,महामंत्री सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा,मंडल प्रभारी अशोक नायक,संयोजक सुनील चौधरी,बबलू सिंह,घनश्याम चौधरी,कन्हैया झा,रजनीश झा,अजय राम,दिलीप मंडल,ब्रजेश राय, गोविन्द झा,संजय महतो, डोमू साहू,मनोज यादव,सूरज सहनी,टुनटुन यादव,अनिल झा,अजय ठाकुर,दीपक मिश्रा,कमल साह, काशी मंडल,लालटून मंडल,प्रमोद प्रमुख,रासबिहारी यादव, विभा कुमारी प्रमुख रूप से थे।