
परैया में प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गया के परैया प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव, बीईओ योगेंद्र प्रसाद मंडल व प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद जुल्फिकार हैदर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रखंड अंतर्गत विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया।
तरंग मेधा प्रतियोगिता में कुल छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों ने अपने प्रतिभा का जलवा बिखेरा। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख श्री यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा निखरती है। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्लस टू अशोक की छात्रा रिया कुमारी ने सीनियर वर्ग में तो वही जूनियर वर्ग में अशोक मध्य विद्यालय का छात्र रिशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मध्य विद्यालय फुरहुरिया का छात्र चंदन कुमार तथा जूनियर वर्ग में मध्य विद्यालय झिकटिया की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय परैया का छात्र सौरभ ने तथा जूनियर वर्ग में मध्य विद्यालय की छात्रा निभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्पेलिंग बी कम्पटीशन में सीनियर वर्ग में उच्च विद्यालय सर्वोदय नगर की छात्रा प्रिंसि कुमारी ने प्रथम तथा जूनियर वर्ग में मध्य विद्यालय कष्ठा के मौसम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में उच्च विद्यालय सर्वोदय नगर का छात्र रोहित कुमार तथा जूनियर वर्ग में मध्य विद्यालय कोसडीहरा की अनिशा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी छात्रों को प्रतियोगिता में उनके स्थान के अनुसार प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद मंडल ने प्रतियोगिता सभा को संबोधित किया। प्रतियोगिता का संचालन प्लस टू उच्च विद्यालय परैया के शिक्षक रविरंजन कुमार सिंह ने किया, जिसमें लेखापाल चंद्रशेखर शर्मा, शिक्षक चंद्रभूषण कुमार सिंहा, मनीष कुमार, योगेंद्र कुमार, दिवाकर कुमार मिश्र, कुमारी पूनम, प्रियदर्शनी कुमारी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
Previous Post : औरंगाबाद जिले में नौ दिवसीय गणेश उत्सव शोभायात्रा के साथ धूमधाम से हुआ सम्पन्न
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel