
दीपावली पर्व को देखते हुए चाकन्द और बेलागंज में कुल आठ प्रतिष्ठानों में की गई छापेमारी
गया: दीपावली पर्व को देखते हुए चाकन्द और बेलागंज में कुल आठ प्रतिष्ठानों में की गई छापेमारी, 14 संदिग्ध खाद्य पदार्थों का जांच के लिए भेजा गया नमूना
जिला पदाधिकारी गया एवं खाद्य संरक्षा आयुक्त बिहार, पटना के निर्देशानुसार दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए आज बेलागंज एवं चाकंद बाजार गया के आस पास कुल 8 प्रतिष्ठानों में छापामारी / निरीक्षण किया गया जो निम्नलिखित है-
- सागर स्वीट्स के प्रतिष्ठान से संदिग्ध बेंसन लड्डू एवं खोबा रॉल मिठाई का नमूना संग्रह किया गया।
- संगम स्वीट्स के प्रतिष्ठान से संदिग्ध खोवा बर्फी एवं बेसन लड्डू का नमूना संग्रह किया गया।
- आनंद बिहार स्वीट्स एण्ड नमकीन के प्रतिष्ठान से संदिग्ध बेसन लड्डू एवं छेना मिठाई का नमूना संग्रह किया गया।
- ओम स्वीट्स के प्रतिष्ठान से सदिग्ध बेसन लड्डू एवं पैड़ा का नमूना संग्रह किया गया।
- विष्णु स्वीट्स के प्रतिष्ठान से संदिग्ध बेसन लड्डू का नमूना संग्रह किया गया।
- राहुल स्वीट्स के प्रतिष्ठान से संदिग्ध बेंसन लड्डू एवं पेड़ा का नमूना संग्रह किया गया।
- दीप स्वीट्स के प्रतिष्ठान से संदिग्ध मिल्क केक एवं गोद लड्डू का नमूना संग्रह किया गया, साथ ही उक्त प्रतिष्ठान में रखे गये लगभग 5 किलो संदुषित लड्डू एवं 2 किलो संदुषित पेड़ा को जप्त करते हुये नष्ट की गई।
- अशोकदीप स्वीट्स, चांकद, गया के प्रतिष्ठान से खोवा बर्फी एवं खोवा का नमूना संग्रह किया गया। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों को FSSR 2011 के Schedule-4 के अनुरूप साफ सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

खाद्य पदार्थों को हमेशा बँक कर रखने का निर्देश दिया गया एवं मिठाई के डे पर निर्माण तिथि / उपयोग करने की अंतिम तिथि अंकित करने का निर्देश दिया गया। कुल 14 संदिग्ध खाद्य पदार्थ का लिगल नमूना संग्रह किया गया, जिसे रसायनिक जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
Previous Post : वित्त मंत्री के बयान पर आप सांसद बोले – ऐसे ज्ञानियों से छुट्टी लेलो भाई, यूजर्स ने दिए ऐसे जवाब
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel