CALL NOW 9999807927 & 7737437982
बिहारसमस्तीपुर

CM Nitish Kumar in Samastipur. तैयारी पूरी, आज समस्तीपुर आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.

CM Nitish Kumar in Samastipur: ताजपुर-बख्तियारपुर महासेतु (फोरलेन) निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताजपुर आगमन होगा।

इसको लेकर शुक्रवार को ताजपुर में प्रशासनिक तैयारी जोरशोर से जारी रही।

प्रखंड के रामापुर महेशपुर पंचायत में जल जीवन हरियाली पार्क के समीप फोरलेन पर हेलीपैड एवं उसके बगल में पंडाल निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा था।

BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES
BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES

वहीं जंगलहिया पोखर पर स्थित जल जीवन हरियाली पार्क की साफ, सफाई, मरम्मत एवं रंगरोगन कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

तैयारी का जायजा लेने के लिए पटना से विशेष पदाधिकारी, सीएम सुरक्षा अधिकारियों की टीम मुस्तैदी से निगरानी कर रही है।

साथ में जिला के विभागीय अधिकारी के साथ पूर्व विधायक जदयू के राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर सिंह निषाद, ताजपुर बीडीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह आदि भी प्रशासनिक तैयारी में व्यस्त थे।

मालूम हो कि शनिवार को सीएम कार्यस्थल पर पहुंच फोरलेन निर्माण में गति लाने को ले सम्बंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर फीडबैक लेंगे।

साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु (फोरलेन) का शिलान्यास वर्ष 2011 में ताजपुर में किया था। उस समय निर्माण एजेंसी ने अगले पांच वर्ष में महासेतु बनाने का वादा किया था।

परंतु शिलान्यास के एक दशक गुजर जाने के बाद भी फोरलेन का निर्माण नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि ताजपुर प्रखंड के आषाढ़ी, मोरवा प्रखंड के चंदौली, हरपुरभिंडी, इन्द्रवारा आदि गांव के किसानों को फोरलेन में पड़ने वाली जमीन के मुआवजे का भुगतान होना बाकी है।

इस कारण इन स्थानों पर फोरलेन का कार्य बाधित है।

मालूम हो कि बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु का लगभग नब्बे फीसद से अधिक भूभाग मोरवा, मोहनपुर एवं शाहपुर पटोरी प्रखण्ड में पड़ता है।

ताजपुर में सिर्फ रामापुर महेशपुर एवं आषाढ़ी एवं कस्बे आहर गांव का कुछ भूभाग पड़ता है।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | आज का बिहार न्यूज़ | बिहार न्यूज़, पटना today | बिहार न्यूज़ वीडियो

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button