
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मोहम्मद नौशाद आलम की ओर से कम्बल वितरण कार्यक्रम
जाले (रेयाज हुसैन)कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों मे जरूरतमन्दों के बिच युथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद नौशाद आलम की ओर से कम्बल वितरण कार्यक्रम इन दिनों चलाया जा रहा है।जहाँ निहः सहाय, बेवा, बुजुर्गो की पहचान कर के उनलोगो को कम्बल प्रदान करने का काम किया जा रहा है।
इस आवसर पर कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद आलम ने कहा कि महिलाओं के लिए भागीदारी और न्याय की अलख जगाने वाली, आम जनता की सशक्त आवाज प्रियंका गाँधी लॉकडाउन के दौरान सेवा सत्याग्रह चलाकर करोड़ों जरूरतमन्दों को बसों से अपने घर पहुंचाने का काम किया है ।कोरोना किट,व ऑक्सीजन ,मास्क, सैनेटाइनर आदि आवश्यक चीजें वालेंटियर्स के द्वारा उपलब्ध करवाकर मदद की है।
प्रियंका गाँधी के जुझारू नेतृत्व मे समूचे प्रदेश में शोषितों वंचितों की लड़ाई लड़ी जा रही ।प्रियंका गांधी ने महिलाओं की भागीदारी की ठोस शुरुआत की है। लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा बुलंद कर, देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की एक नई उम्मीद तथा आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जैसे दृढ़ संकल्प तथा मजबूत इरादों वाली नेता बनी है।
गयात हो कि प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में ही हुआ था. प्रियंका गांधी लंबे वक्त तक राजनीति से दूर रहीं, हालांकि उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिखना और राजनीतिक करिश्मे की बात लगातार होती रही. लंबे वक्त तक प्रियंका गांधी सिर्फ अमेठी और रायबरेली में ही चुनाव प्रचार करती थी।
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी दी गई और वो सक्रिय राजनीति में आईं. अब प्रियंका की अगुवाई में ही कांग्रेस पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है. प्रियंका लगातार योगी सरकार पर आक्रामक रवैया अपनाए हुई है और हर मुद्दे पर सरकार को घेरती नज़र आ रही है।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel