
सीपीआई नेता रंजीत कुमार सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लह
आज अहले सुबह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बहादुरपुर अंचल के खैरा शाखा मंत्री रंजीत कुमार सिंह का निधन हो गया। वे विगत 1 महीने से कैंसर बीमारी से ग्रस्त थे।
उनकी मृत्यु पटना में इलाज के दौरान हुई।
उनका उम्र लगभग 55 वर्ष था। वे वर्तमान में सीपीआई के शाखा मंत्री के साथ-साथ खैरा पंचायत के उप मुखिया भी थें। उन्होंने अपने पीछे भरे पूरे परिवार को छोड़कर गये है।
उनके पीछे उनके धर्मपत्नी के साथ-साथ उनके चार पुत्र है। उनके पिता कॉमरेड विशंभर सिंह भी आजीवन पार्टी कार्यकर्ता रहे व खैरा शाखा के लंबे समय तक शाखा मंत्री रहे।
आज रंजीत कुमार सिंह के निधन के उपरांत जब उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान खैरा पहुंचा।

जहाँ पार्टी के जिला सचिव कामरेड नारायण जी झा व अंचल मंत्री विश्वनाथ मिश्र ने पार्टी का झंडा व माला उनके पार्थिव शरीर पर चढ़ा कर उन्हें अंतिम सलामी दिया। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर पंचायत समिति सदस्य शिवकुमार सिंह, कृष्ण मोहन झा, फूलचंद पासवान, रंजीत कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुखिया शशि कला देवी, वार्ड सदस्य उमानाथ सिंह, बेचन सदाय, मीका देवी, सिया देवी, रंजय पंडित, सुशील साहनी, सरिता देवी सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया।
वही उनके अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर कॉमरेड रंजीत कुमार सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा कामरेड रंजीत कुमार सिंह का नाम रहेगा आदि गगनभेदी नारे लगाये।
मौके पर सीपीआई के जिला मंत्री नारायण जी झा ने कहा कि कामरेड रंजीत कुमार सिंह एक कुशल जन नेता थे। वे आजीवन पार्टी कार्यकर्ता रहे वही कई वर्षों से खैरा शाखा के शाखा मंत्री थे।
उनके पिताजी कामरेड विशंभर सिंह भी आजीवन पार्टी सदस्य थें। रंजीत कुमार सिंह आजीवन गरीब, किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान, दलित, शोषित, पीड़ितों के हक-हकूक के लिए संघर्ष करते रहे। उनमें एक अलग ही नेतृत्व क्षमता थी। उनके निधन से पार्टी व जन आन्दोलन को काफी नुकसान हुआ है।
जिसे निकट भविष्य में भरपाई करना नामुमकिन है। उन्होंने कहा आज उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलकर उन्होंने जिस तरह के समाज निर्माण का सपना देखा था वैसे ही समाज बनाने का प्रयास करना होगा। यहि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
द्वारा:- विश्वनाथ मिश्र
अंचल मंत्री, सीपीआई, बहादुरपुर दरभंगा।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel