डी.एम.सी.एच के पास 11/12 की रात्रि में घटित आगजनी की घटना स्थल का डी.एम ने किया निरीक्षण

दरभंगा :-16 मार्च 2022 :- दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दरभंगा के पास दिनांक – 11/12 मार्च 2022 के रात्रि में, जो आगजनी की घटना घटित की गई थी, उसका आज जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा स्थल निरीक्षण एवं आग में जले हुए दुकानों का भी मुआयना किया गया। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना।

BULAND DUNIYA ADVERTISMENT RATES

     उन्होंने स्थल पर उपस्थित अंचलाधिकारी, सदर को आगजनी में घटित घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा हेतु अभिलेख तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
         उक्त अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर कृष्ण नंदन कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर, अंचलाधिकारी, सदर, थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
उप निदेशक, जन सम्पर्क,
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi |ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय

Exit mobile version