
दरभंगा केबैनर तले कॉमरेड भोगेंद्र झा चौक आयकर चौराहा पर चेतावनी धरना का आयोजन किया गया।
आज दरभंगा महानगर नागरिक कल्याण अधिकार मोर्चा एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी
दरभंगा केबैनर तले कॉमरेड भोगेंद्र झा चौक आयकर चौराहा पर चेतावनी धरना का आयोजन किया गया।
धरना की अध्यक्षता प्रसिद्ध किसान नेता केवल ठाकुर तथा संचालन रोशन कुमार क्षा ने किया।
सभा को सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल एवं शोध संस्थान का राज्य परिषर मे अपना मकान तक नहीं है। और नहीं जमीन आवंटित है। जिस बिल्डिंग में अस्पताल संचालित है उसका होल्डिंग नंबर भी नहीं है।

पुराने एलआईसी की बिल्डिंग को अतिक्रमण कर अस्पताल अवैध रूप से चल रहा है। श्री भगत ने कहा की राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान मोहनपुर दरभंगा में 120 नामांकन क्षमता के चिकित्सा विद्यालय एवं 150सैयया का आयुर्वेदिक अस्पताल भवनों के निर्माण के लिए लगभग दो अरब आवंटित है। इस राशि से मोहनपुर आयुर्वेदिक कॉलेज निर्माण करना है।
आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य ठेकेदार एवं भू माफिया तथा सत्ताधारी नेता के मिलीभगत से दरभंगा राज्य परिषर की जमीन हड़पने के लिए दरभंगा महाराजा द्वारा सैकरो वर्ष पूर्व एक सौ से अधिक परिवारों को उजाड़ने की गंभीर साजिश किया गया है तथा नापी कराया जा रहा है।
नागरिक कल्याण अधिकार मोर्चा के चंद्रभूषण क्षा, रोशन कुमार झा, विनोद कुमार झा, रंजीत कुमार झा संबोधित करते हुए कहा कि राज्य परिषर में बसाया गया सभी परिवारों के पास अपना मकान है। होल्डिंग नंबर अद्यतन मालगुजारी रसीद बिजली पानी आपूर्ति सुविधा मुहैया है।
Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | दरभंगा महानगर नागरिक कल्याण अधिकार मोर्चा
आयुर्वेदिक अस्पताल इस कैंपस में अनाधिकृत एवं अतिक्रमण कारी है। उसके पास किसी प्रकार का पेपर नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसला के मुताबिक टाइटल सूट संख्या 163/2017 दरभंगा सिविल सब जज के यहां लंबित है। इस स्थिति में राज्य परिषर के भूखंड पर निर्माण करना अवैध साबित होगा।
कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेता गोपाल ठाकुर एवं दिनेश क्षा ने कहा कि इसी तरह अपराधी व भू माफिया गिरोह ने जीएम रोड ट्रिपल हत्याकांड का अंजाम दिया है। समय रहते जिला प्रशासन आयुर्वेदिक कॉलेज के राशि हड़पने वाले प्राचार्य ठेकेदार पर उचित कार्रवाई करें।
सभा को प्रोफेसर दया नाथ ठाकुर, लक्ष्मण साफी, अरुण राय, रामबाबू साफी, विजय मंडल, विनोद राम, अरुण राम, अशोक सिन्हा, सोमा चौधरी, विनोदक्षा, संजय भगत आदि ने संबोधित किया।
धरना में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया कि अवैध आयुर्वेदिक अस्पताल को राज्य परिसर से खाली कराने, आयुर्वेदिक प्राचार्य को बर्खास्त करने, ठेकेदार द्वारा दरभंगा मोहनपुर आयुर्वेद कॉलेज के अवस्थित भूमि पर निर्माण करने का प्रस्ताव पास किया गया।
वक्ताओं ने फैसला लिया कि 13 मार्च को राज्य परिषर मे दरभंगा महानगर नागरिक कल्याण अधिकार मोर्चा का गठन किया जाएगा मजबूत एवं धारदार निरंतर संघर्ष के लिए आंदोलन की रूपरेखा पर रणनीति तैयार किया जाएगा।
सभा के अंत में सीपीएम के जिला मंत्री अविनाश कुमार ठाकुर धरना में शामिल नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
भवदीय
केवल ठाकुर
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel