CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को दल का सचेतक बनने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामना

दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को दल का सचेतक बनने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामना

सदर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर विधायक श्री संजय सरावगी जी को बिहार विधान सभा के सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाए जाने पर उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें पाग,चादर, पुष्पगुच्छ एवं माला से सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जाहिर करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को साधुवाद दिया।

Best Engineering College
CLICK THE LINK TO APPLY ONLINE | ADVERTISEMENT

मौके पर उपस्थित सदर प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार साहु ने बताया कि नगर विधायक अपने क्षेत्र के लोगों के भलाई के लिए दिन-रात अनवरत प्रयत्नशील रहते हैं।

उनके सचेतक बनने से प्रखंड के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन हुआ है।

शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों में सदर प्रखंड मीडिया प्रभारी भाजपा रवि कांत झा, पंचायत समिति सदस्य कौशल सहनी,शेखर सुमन, गुड्डू पासवान, मुखिया बजरंगवली दास,वार्ड सदस्य ब्रह्मदेव पासवान, रविंद्र सहनी, दीपक कुमार,लक्ष्मी सहनी, शशि किशोर पासवान, त्रिपुल पासवान, प्रखंड महामंत्री राजकुमार झा राजू, पप्पु ठाकुर, राजेश पासवान, रामकुमार भंडारी, अनुराग झा,ब्रजेश सिंह राठौर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को दल का सचेतक बनने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामना

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button