दरभंगा नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मुन्नी देवी तथा उप महापौर भरत कुमार साहनी अपने अपने समर्थकों के साथ बारी बारी से निगम कार्यालय पहुंचे
दरभंगा नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मुन्नी देवी तथा उप महापौर भरत कुमार साहनी अपने अपने समर्थकों के साथ बारी बारी से निगम कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले मुन्नी देवी अपने समर्थकों के साथ निगम कार्यालय के सभागार में पहुंच कर लोगों को अपनी जीत पर धन्यवाद दिया तथा सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले जो कार्य अधूरे हैं।
अपने सीमित कार्यकाल में सभी के सहयोग से उसे पूरा करने की कोशिश करूंगी।
वही उसके कुछ देर बाद पहुंचे उपमहापौर भरत साहनी अपने समर्थकों के साथ सीधा उपमहापौर चेंबर में पूरे लाव लश्कर और वैदिक मंत्र उच्चारण करते हुए कार्यालय का शुद्धिकरण करते हुए अपने कुर्सी पर विराजमान हुए। उसके उपरांत उपमहापौर निगम के सभागार में पहुंचे तथा लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। दोनों का अभिनंदन नगर निगम के सभी कर्मचारी पदाधिकारी एवं अन्य लोगों ने किया।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel