दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत स्थित उप प्रमुख राकेश रोशन के आवास पर रविवार को पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया के बीच संवाद समारोह का आयोजन किया गया।
दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत स्थित उप प्रमुख राकेश रोशन के आवास पर रविवार को पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया के बीच संवाद समारोह का आयोजन किया गया। उपप्रमुख के अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदम भूषण से सम्मानित व मधुबनी के पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव एवं सदर प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार साह उपस्थित रहे।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने बताये कि जनप्रतिनिधि को नीचे स्तर से लेकर ऊपर के सभी वर्गों को समान रूप से सम्मान करना चाहिए किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए।
Darbhanga News | Darbhanga News Today | Darbhanga News in Hindi
दलित शोषित वर्गों को आगे बढ़ाने में सहयोग करे। सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने कार्य क्षेत्र में सभी के सहयोग के साथ विकास कार्य को आगे बढ़ावे ताकि सभी वर्गों में भाईचारा बना रहे और सभी वर्गों का विकास हो सके। वही श्री यादव ने राजनीति से जुड़े अपने जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक जनप्रतिनिधि एवं प्रतिनिधियों के बीच संवाद किए और जीवन में कैसे संघर्ष करके नीचे स्तर से ऊपर तक पहुंचे।
उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए और बताएं कि जीवन में आगे की ओर बढ़ना है तो सबसे पहले नीचे स्तर से शुरुआत करना चाहिए तभी आगे की ओर बढ़ सकते हैं।
इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा सदर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष इंजीनियर ब्रह्मानंद यादव मुखिया संघ अध्यक्ष हरि भूषण यादव पूर्व मुखिया रत्नेश यादव बृजेश यादव पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी रुणा झा राजकुमार पासवान राधेश्याम यादव केसरी यादव रोशन चौधरी निकक्त परवीन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel