डीडीसी ने किया देकुली शंकर-लोहार सिसौनी पथ का निरीक्षण बिरौल के मध्याह्न भोजन गोदाम की हुई जांच
डीडीसी : दरभंगा। 22 दिसम्बर 2021 :- उप विकास आयुक्त,दरभंगा तनय सुल्तानिया ने आज बहादुरपुर के देकुली शंकर-लोहार से सिसौनी पथ में 15 किलोमीटर तक भ्रमण कर सड़क निर्माण कार्य की गहन जांच की।
निरीक्षण में उन्होंने सड़क ढलाई की गहराई सड़क खुदवा कर जांच की, सड़क ढलाई में लगाए जा रहे मशाला (बालू, गिट्टी व सीमेंट का मिश्रण) की भी जांच की।
उन्होंने बिरौल प्रखंड के मध्याह्न भोजन अनाज गोदाम का निरीक्षण कर ससमय अनाज का वितरण की स्थिति की जांच की।
उप निदेशक, जन संपर्क,
दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram