CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

शराब के नशे में मुखिया पति एवं उप मुखिया पति गिरफ्तार

शराब के नशे में मुखिया पति एवं उप मुखिया पति गिरफ्तार…

मामला कबीरचक गंज चौक का है.

दरभंगा! सदर उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र से मुखिया पति एवं उप मुखिया पति को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पूछताछ में उनसे उत्पाद की टीम को खुद को मुखिया पति एवं दूसरा उप मुखिया पति बताया है। वह दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक पंचायत का बताया जा रहा है।

उसे बुधवार को देय रात्रि शराब के नशे में हंगामा करते हुए गंज चौक से गिरफ्तार किया गया। अब सवाल यह उठता है कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और बिहार सरकार द्वारा बेचने और पीने वाले को सजा का प्रावधान रखा गया है।

वहीं कई बार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी पंचायत एवं गांव में शराब को ना पीने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें मुखिया ,उप मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि खुद शामिल होते रहे हैं।

जबकि पंचायत के प्रधान मुखिया होते हैं और एक पंचायत के प्रधान के नाते शराब बेचने एवं पीने वाले को रोकना चाहिए पर कबीरचक पंचायत के मुखिया मुन्नी देवी के पति गनौर दास एवं उप मुखिया पुनीता देवी के पति पिंटू यादव शराब पीकर जमकर हंगामा कर रहे थे।

Best Competitive Exam App
सभी प्रकार के गवर्नमेंट एग्ज़ाम की तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए आज हमारे ऐप को डाउनलोड करें

जिसको लेकर गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम पहुंचकर मुखिया पति एवं उप मुखिया पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुरुवार को उत्पाद इंस्पेक्टर शंभू सिंह ने बताया कि कबीरचक पंचायत के मुखिया मुन्नी देवी के पति गनौर दास एवं उप मुखिया पुनीता देवी के पति पिंटू यादव जो शराब के नशे में थे उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

वही उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दरभंगा न्यायालय भेजा गया जिसमें पहली बार पीने की पुष्टि होने पर आर्थिक दंड के रूप में फाइन लेकर छोड़ने का प्रावधान है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button