
डी.एम ने किया मंडल कारा दरभंगा एवं उप कारा बेनीपुर का निरीक्षण
डी.एम ने किया मंडल कारा दरभंगा एवं उप कारा बेनीपुर का निरीक्षण :- दरभंगा जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन द्वारा आज 10:30 बजे पूर्वाह्न में मंडल कारा, दरभंगा एवं उप कारा, बेनीपुर का औचक छापामारी/निरीक्षण किया गया।
मंडल कारा, दरभंगा की छापामारी/निरीक्षण अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्त्ता सत्यम सहाय, पुलिस बल, लहेरियासराय सहित जिला बल के 30 जवानों एवं कारा अधीक्षक एवं कारा के अन्य बलों के साथ सभी 14 वार्डों में गहन तलाशी करायी गयी।

निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जिला दंडाधिकारी ने जेल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तलाशी का कार्य प्रत्येक सप्ताह औचक रूप से कराने हेतु कारा अधीक्षक को निर्देश दिया।
उप निदेशक, जन सम्पर्क,
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel