
सोनकी उप स्वास्थ्य केंद्र पर कभी-कभी आते हैं डॉक्टर एवं एएनएम…
दरभंगा! सदर बुधवार को सोनकी पंचायत में सप्ताहिक जांच दरभंगा वरीय उप समाहर्ता कंचन झा के द्वारा किया गया। जिसमें कई योजना का बारी-बारी से जांच किया गया जिसमे उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनकी का निरीक्षण किया गया जहां पठन-पाठन को लेकर शिक्षक एवं शिक्षिका से वार्तालाप की गई।
वही जल नल योजना ,मनरेगा योजना का बारी-बारी से जांच किया गया जहां जल नल योजना सभी वार्ड में सुचारू रूप से चलाया जा रहा था। वहीं मनरेगा कार्य में बोर्ड लगी हुई थी और सही तरीका से कार्य किया गया था। उसके बाद सोनकी उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां जहां डॉ दीपक कुमार से पूछताछ किया उप स्वास्थ्य केंद्र में क्या-क्या व्यवस्थाएं हैं दवा कितनी उपलब्ध है , वहीं दर्जनों ग्रामीण ने बताया कि कई महीनों पर आज डॉक्टर को देखा गया है। सोनकी उप स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर कभी-कभी नजर आते हैं। जिसके कारण यहां के स्थानीय ग्रामीणों इलाज कराने से कतराते हैं।

डॉक्टर नहीं आने के कारण यहां के कर्मी द्वारा ही दवा दिया जाता है। सोनकी उप स्वास्थ्य केंद्र का जमीन भी कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसको लेकर अंचल से लेकर जिला तक लिखित शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया। वही पंचायत भवन को भी पूर्व मुखिया के द्वारा अतिक्रमण कर चुका गया है।
वही वरीय उप समाहर्ता ने जानकारी देते हुए बताई कि फिर से अतिक्रमण मुक्त होने को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन दे वहां से अगर नहीं कार्य होता है तो जिला में दें इस पर कार्यवाही किया जाएगा। वही जानकारी देते हुए बताया कि जल नल योजना ठीक-ठाक देखा गया है।
वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों ने कई शिकायत किया है जिसमें डॉक्टर को नहीं आना इलाज कराने आए व्यक्ति को दवा उपलब्ध नहीं कराना सहित कई शिकायत प्राप्त हुआ है। जांच के दौरान मुखिया पति बैजनाथ मंडल, पंचायत सचिव अशोक कुमार अनुज ,पंचायत समिति सदस्य लाल बहादुर शास्त्री, आवास सहायक अनिल कुमार, कार्यपालक सहायक गोपाल प्रसाद साह ,लेखापाल प्रियंका कुमारी ,विकास मित्र रविंद्र सदाय सहित रोजगार सेवक एवं कई वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।