10 बजे निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और कर्मी उपस्थित नहीं थे…
दरभंगा!सदर शनिवार को जिला परिषद प्रतिनिधि व समाजसेवी नंदकिशोर यादव ने सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया करीब सुबह 10 बजे निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और कर्मी उपस्थित नहीं थे।
वही अस्पताल के कुर्सी पर एक लड़का दर्द से रोते चिल्लाते नजर आए उनके परिजन बगल में बैठे हुए थे जब जानकारी ली गई तो वह बताएं कि करीब 2 घंटा से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं और कोई ना डॉक्टर आए ना कोई कर्मी नजर आए। जबकि सुबह 8बजे से लेकर दिन के 2बजे तक डॉक्टर प्रिया कुमारी का डिप्टी बना हुआ है।
वही नंदकिशोर यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर जब सिविल सर्जन से बात की गई तो सिविल सर्जन उल्टे ही हमें बताएं कि आप धमकी ना दें। इस समस्या को लेकर मैं दरभंगा जिला अधिकारी एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तक शिकायत करूंगा।
वही खबर लिखे जाने तक सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात करने का प्रयास किया गया पर सिविल सर्जन के द्वारा फोन रिसीव नहीं हुआ। वही इस मामले पर सदर स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रिया कुमारी छुट्टी पर है उनके जगह पर डॉक्टर वलीउल्लाह ड्यूटी पर रहना था जो करीब सुबह 10:20 बजे लेट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं।
वही जब सिविल सर्जन सर का फोन आया तो हम भी 10:20 बजे पहुंचे हैं। जबकि डॉक्टर 8 बजे रोस्टर के हिसाब से पहुंचना है पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही चरम सीमा पर है इलाज कराने आए रोगी परेशान है पर डॉक्टर नजर नहीं आते हैं कई बार देखा गया है कि रात में भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते हैं।