
सदर प्रखंड परिसर में पोखर भू माफिया के द्वारा मछली घोटाला
दरभंगा सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखर भू माफिया के मिलीभगत से विगत 30 वर्षों से प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी के नाक के नीचे पोखर रहने के बाद सरकार के बिना राजस्व दिए लाखों लाख का मछली उत्पादन हो रहा है।
सारी बाते कबीरचक पंचायत प्रतिनिधि बलदेव राम ने जानकारी देते बताए की सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से दूरभाष पर सूचना देते हुए कहा कि विगत 30 वर्षों से पोखर भू माफिया के द्वारा बिना राजस्व देते हुए ही सरकारी पोखर में मछली पालन किया जा रहा है।

इसका उद्भेदन 1 सप्ताह के अंदर में करें अन्यथा इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जाएगी। इस मछली घोटाले का पर्दाफास नहीं हुआ तो अंचल प्रखंड कार्यालय के पास आमरण अनशन पर बैठेंगे लेकिन सरकार को बदनाम नहीं होने देंगे।
वही बलदेव राम ने बताया कि कई प्रखंड विकास पदाधिकारी एवंअंचला पदाधिकारी आए और चले भी गए पर मुख्यालय परिसर के तलाब में मछली घोटाले का कानो कान खबर नही हुआ। यह खुलासा वर्तमान बीडीओ ,सीओ के रीजन में हुआ है।
Previous Post : हॉस्पिटल खोलने जा रहे हैं चिरंजीवी, जहां फ्री या काफी कम खर्च में होगा ऐसे लोगों का इलाज
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel