देश मे सत्ता द्वारा व्यापक रूप से फैलाई जा रही नफ़रत, हिंसा, बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ़ कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा
देश मे सत्ता द्वारा व्यापक रूप से फैलाई जा रही नफ़रत, हिंसा, बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ़ कांग्रेस की 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ों यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व मे पुरे देशभर मे चल रही है। अबतक की ये सबसे बड़ी और एतिहासिक पदयात्रा का समापन 30 जनवरी को कश्मीर मे होगा।
उपरोक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने बुधवार को बलभद्रपुर कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित प्रेस वार्ता मे कही। उन्होंने कहा कि इसी तरह बिहार मे भी भारत जोड़ों यात्रा पांच जनवरी को बांका के मंदार पर्वत से शुरू हुई है, जो विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 20 जनवरी को शाम मे दरभंगा के आंनदपुर मे प्रवेश कर जायेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।
आंनदपुर से 21जनवरी को यात्रा सुबह आठ बजे बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय के लिए प्रस्थान कर जायेगी। ज़िला कांग्रेस कार्यालय मे सभी पदयात्री दिन का भोजन करने के बाद दो बजे दिन केवटी के लिए प्रस्थान कर जायेगी। राठौर ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा मे जबरदस्त जनसमर्थन मिलने से सत्ता पुरी तरह से घबरा गई है।
उन्होंने दरभंगा वासियों से नफ़रत, बेरोजगारी और महंगाई को दुर करने के लिए भारत जोड़ों यात्रा मे शामिल होने का आग्रह किया। मौके पर, जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी,ज़िला कॉर्डिनेटर अजय कुमार जालान, वरिष्ठ नेता रामनारायण झा, प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती प्रतिभा सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष इंद्रकांत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो.असलम, परमानंद झा, रतिकांत झा, दयानंद पासवान, उदितनारायण चौधरी, कमलाकांत चौधरी, मिथलेश यादव आदि मौजूद थे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि जब यात्रा प्रारंभ हुयी थी, तब विपक्ष ने कहा था कि यह यात्रा पैदल नहीं की जा सकती है। लेकिन हम कन्याकुमारी से मध्यप्रदेश तक आ गए हैं और यहां पर 370 किलोमीटर चलेंगे। हम जम्मू-कश्मीर तक पैदल जाएंगे और श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे। ऐसा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता है।
Previous Post: Farzi: शाहिद का खेल खत्म करने राशि ने मिलाया विजय सेतुपति से हाथ, ‘मेघा’ के रोल में दमदार लगीं एक्ट्रेस