युवा के दिलों में राज करने वाले सुजीत मेहता के हत्या के बाद रोहतास जिला में निकली गई विशाल आक्रोश मार्च

युवा के दिलों में राज करने वाले सुजीत मेहता के हत्या के बाद रोहतास जिला में निकली गई विशाल आक्रोश मार्च।
तिलौथू /रोहतास
मौर्य शक्ति रोहतास इकाई के बैनर तले एक आक्रोश मार्च निकाला गया। गौरतलब है कि औरंगाबाद जिला के कुटुंबा प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमन कुशवाहा के पति सुजीत मेहता का हत्या 5 अगस्त 22 को अंबा बाजार में मोटरसाइकल सवार अपराधियों ने कर दिया।वे अंबा बाजार से जैसे ही बाइक से निकल कर बतरे नदी के पुल पे पहुंचे वैसे ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली उनके पीठ में मार दिया और वहां से अपराधी फरार हो गया ।
सुजीत मेहता पूर्व से ही सरकार से अपने सुरक्षा का गुहार लगाते रहे हैं पर सरकार ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा सुजीत को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
सुजीत के हत्या के खिलाफ में योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में रोहतास ज़िले कई प्रखंडों में मौर्य शक्ति रोहतास जिला इकाई के बैनर तले एक आक्रोश मार्च विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। जिसमे
औरंगाबाद जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। यह रसुलपुर गांव के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह के आदम कद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके वहां से आक्रोश मार्च का प्रारंभ पूर्व प्रमुख रोहतास कामेश्वर सिंह एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख कपिल कुमार के द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर के आक्रोश मार्च को रवाना किया गया।
आक्रोश मार्च में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल से सुजीत मेहता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर के सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रसूलपुर से तुम्बा रणजितगज चितौली पड़रिया तिलौथू बाबूगंज के रास्ते है सोनौरा हरनाचिती निमियाडिह बंशी बिगहा दतौली नवाडिह पुल भगवान बीगहा लक्ष्मण विगहा होते हुए कटार बडिहा तार बंगला थाना चौक डेहरी पाली पुल के रास्ते अमर शहीद जगदेव प्रसाद चौक मोहन बिगड़ पहुंचा इस आक्रोश मार्च में गरीब मजदूर तबके के लोगों ने जोर शोर से सुजीत मेहता के न्याय के लिए प्रदर्शन करते नजर आए।
सुभाष कुशवाहा विकास कुमार मंटु सिंह सुनिल आकाश मिनटु रविन्द्र राजेश राकेश कुमार वार्ड सदस्य अध्यक्ष तिलौथू निरंजन कुमार गोपाल जी राज कुमार बबन सिंह प्रमेन्द्र कुमार शिव प्रसन्न राम अमरजीत यादव प्रमोद यादव विजेन्द्र यादव विंध्याचल पासवान मुन्ना कुशवाहा बानारसी कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा पंचायत समिति सदस्य चंदपुरा सुनिल कुमार सुधीर कुमार रविन्द्र राजेश श्रीकांत कुमार संजीव कुमार लालबाबु कुमार आलोक कुमार एवं सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।
Previous Post: भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्षता में बैठक आहूत किया गया
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel