CALL NOW 9999807927 & 7737437982
खेलमनोरंजन

IPL 2023 Auction Live Updates: आईपीएल की नीलामी जारी, सबसे महंगे बिके सैम करन; 18.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा

IPL Auction 2023 Live Updates: आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, आईपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।

2023 IPL Auction Live कोच्ची में आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। मिनी नीलामी में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ देखने को मिल रही है। पंजाब किंग्स ने सैम करन को आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए 18.50 में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा। 

मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है।

प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में हो सकते हैं 18 से 25 खिलाड़ी

IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल थे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाई। मयंक को हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।

अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

IPL 2023 Auction Live: नहीं बिके दसून शानका

 50 लाख में लखनऊ के पास गए रोमारियो शेफर्ड। डैरिल मिचेल, वेन पार्नेल, जिमी नीशम, दसून शानका और मोहम्मद नबी के लिए नहीं आई कोई बोली। डेनियल सैम्स भी खेलेंगे लखनऊ की जर्सी में।

IPL 2023 Auction: नहीं बिके डेविड मलान

 बेंगलुरु ने 3.2 करोड़ में खरीदा इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स को। रासी वान दर दुसें, ट्रैविस हेड, मंदीप सिंह, डाविड मलान को नहीं मिला कोई खरीदार।

IPL 2023 Auction Live: दिल्ली ने खरीदा मनीष पांडे को

 2.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स को मिले मनीष पांडे। रासी वान दर दुसें और शरफ़ेन रदरफ़र्ड को नहीं मिला कोई खरीदार। पॉल स्टर्लिंग का आईपीएल में खेलने का सपना अब भी सपना ही रहेगा। उन्हें भी कोई खरीदार नहीं मिला।

IPL 2023 Auction Live: टीमों के पास बची हुई राशि

  रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 6.65 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 5.55 करोड़, पंजाब किंग्स 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 2.90 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 11.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस 1.55 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 9.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 6.40 करोड़, गुजरात टाइटंस 9.55 करोड़.

20 लाख में बिके हिमांशु शर्मा

 चिंतल गांधी, मुरुगन अश्विन, श्रेयस गोपाल, एस मिधुन और इजहार-उल-हक नवीद को किसी ने नहीं खरीदा। 20 लाख में बेंगलुरु ने हिमांशु शर्मा को खरीदा। 

6 करोड़ में बिके शिवम मावी

 केकेआर के पूर्व खिलाड़ को गुजरात ने खरीदा। केकेआर के पूर्व खिलाड़ी शिवम मावी को 6 करोड़ में गए गुजरात टाइटंस ने खरीदा। 

Previous Post: Kaikala Satyanarayana: साउथ के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का निधन


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

IPL 2023 Auction Live Updates: आईपीएल की नीलामी जारी, सबसे महंगे बिके सैम करन; 18.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button