CALL NOW 9999807927 & 7737437982
राजस्थान

Jaipur Mayor By-Election: राजस्थान के जयपुर नगर निगम ग्रेटर में आज महापौर चुनाव के लिए मतदान

महापौर पद के लिए भाजपा ने रश्मी सैनी और कांग्रेस ने हेमा सिंघानिया को प्रत्याशी बनाया है।भाजपा को बहुमत होने के कारण उसके प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। निगम में भाजपा के 85 कांग्रेस के 19 और निर्दलीय 12 पार्षद हैं। चार पार्षदों के पद खाली हैं।

Jaipur Mayor By-Election: राजस्थान के जयपुर नगर निगम (ग्रेटर)में महापौर पद को लेकर उप चुनाव बृहस्पतिवार को हो रहा है। आज सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना होगी।

भाजपा को बहुमत होने के कारण उसके प्रत्याशी की जीत तय

जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए भाजपा ने रश्मी सैनी और कांग्रेस ने हेमा सिंघानिया को प्रत्याशी बनाया है। निगम में भाजपा को बहुमत होने के कारण उसके प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। निगम में भाजपा के 85, कांग्रेस के 19 और निर्दलीय 12 पार्षद हैं। चार पार्षदों के पद खाली हैं।

भाजपा की सौम्या गुर्जर महापौर निर्वाचित

उल्लेखनीय है कि साल, 2020 में निगम के चुनाव हुए थे । उस समय भाजपा की सौम्या गुर्जर महापौर निर्वाचित हुई थी। जून, 2021 में गुर्जर के कक्ष में निगम के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी यज्ञमित्र सिंह देव के साथ चार पार्षदों ने मारपीट की थी।

इस कारण हो रहे हैं उप चुनाव

जानकारी हो कि देव ने गुर्जर पर भी धक्कामुक्की का आरोप लगाते हुए जयपुर के ज्योति नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने स्वायत्त शासन विभाग में भी शिकायत की थी। सरकार ने उप शासन सचिव से पूरे प्रकरण की जांच करवाई की जिसमें गुर्जर और चार पार्षदों को दोषी माना गया। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। सरकार के फैसले के खिलाफ गुर्जर ने उच्च न्यायालय में अपील की थी, लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली। इस कारण उप चुनाव करवाए जा रहे हैं।

Previous Post : भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो यह टीम पहुंचेगी फाइनल में


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Jaipur Mayor By-Election: राजस्थान के जयपुर नगर निगम ग्रेटर में आज महापौर चुनाव के लिए मतदान

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button