जाले बुलडोजर कांड के पीड़ितों को न्याय के लिए जाले शंकर चौक सड़क जाम

जाले बुलडोजर कांड : सदर अनुमंडलाधिकारी से दूरभाष पर हुई वार्ता के बाद माने आंदोलनकारी


12 अप्रैल को सदर अनुमंडलाधिकारी के नेतृत्व मे जिलाधिकारी से आंदोलनकारी से होगी वार्ता

दरभंगा। 8 अप्रैल 2022
गरीब बसाओ-संविधान बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आहवान पर जाले बुलडोजर कांड के पीड़ितों को न्याय देने, पीड़ितों का पुनर्वास, 20 लाख मुआवजा, कानून का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर अंचल कार्यालय पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के तीसरे दिन आंदोलनकारी सिंहवाड़ा भड़वारा-पुपरी मार्ग को जाले शंकर चौक को जाम कर सड़क पर बैठ कर जाम कर दिए।

घण्टो सड़क जाम आंदोलन का नेतृत्व भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार,माकपा जिला सचिव मण्डल सदस्य दिलीप भगत,माकपा नेता विश्वनाथलाल दास,नथुनी झा, समाजिक कार्यकर्ता नरेश चौधरी कर रहे थे।

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | जाले बुलडोजर कांड के पीड़ितों को न्याय के लिए जाले शंकर चौक

वही माकपा नेता विश्वनाथलाल दास की अध्यक्षता मे आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार मे सब को न्याय- सबका विकास कह कर वोट लेने वाली सरकार आज अपने वादा से मुकर गई है और गरीबों के बसे बसाए घर को उजाड़ कर भूमाफियाओं का राज चला रही है।

यहां तक वर्षो से बने बन्दोबस्त नीति का उलंघन कर कानून को भो तोड़ने की ठेका ले रखे हैं। इसके खिलाफ जाले से उठी आवाज आगे तक जाएगा और आंदोलन जिलाव्यापी होगा। आंदोलनकारी से प्रखण्ड राजस्व पदाधिकारी एवं स्थानीय थाना के पहल पर सदर अनुमंडलाधिकारी से दूरभाष पर हुई।

BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES

वार्ता पर यह आश्वासन दिया गया कि 12 अप्रैल को जिलाधिकारी से वार्ता होने के आश्वासन पर आंदोलन को रामनवमी को देखते हुए तत्काल आंदोलन को स्थगित रखा गया है।

इस मौके पर माकपा युवा नेता सोनू कुमार झा, राजदीप राम, युवा संजीव चौधरी, सरपंच रामप्रसाद चौपाल, मनीष भारती, महेन्द्र साह, आरती कुमारी, शत्रुधन साह,आदि ने सम्बोधित किया।

निवेदक
नथुनी झा
वामदल


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | जाले बुलडोजर कांड के पीड़ितों को न्याय के लिए जाले शंकर चौक

Exit mobile version