JEE Advanced Result 2023 OUT: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप

JEE Advanced Result 2023 OUT: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप…
IIT JEE Advanced Result 2023 Out: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
फाइनल आंसर की जारी
आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।
JEE Advanced Topper
अब तक देखे गए परिणामों में राघव गोयल ने ऑल इंडिया रैंक-4, प्रभव खंडेलवाल ने ऑल इंडिया रैंक-6, मलय केडिया ने ऑल इंडिया रैंक 8 और नागिरेड्डी बालाजी ने ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त की है।
जेईई एडवांस्ड 2023 महिला टॉपर
जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की महिला टॉपर भी हैदराबाद जोन से हैं। 298/360 स्कोर करने वाली नयकांती नागा भाव्या श्री को इस साल महिला टॉपर घोषित किया गया है।

13 विदेशी छात्र भी सफल
जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा के लिए कुल 125 विदेशी उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 108 उपस्थित हुए और 13 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग-इन करें।
चरण 4: परिणाम पेज पर दिखाई देगा।
चरण 5 अब इसे डाउनलोड करें।
चरण 6 भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी ले लें।
JEE Advanced Result 2023
जेईई एडवांस 360 अंकों के लिए आयोजित किया गया था।
फिजिक्स: 120 (पेपर 1 में 60, पेपर 2 में 60)
केमिस्ट्री: 120 (पेपर 1 में 60, पेपर 2 में 60)
गणित: 120 (पेपर 1 में 60, पेपर 2 में 60)
JEE Advanced Result 2023
IIT प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 04 जून को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुआ था। उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं और अंतरिम उत्तर कुंजी क्रमशः 9 और 11 जून को प्रकाशित की गई थीं।