शनिवार को जदयू द्वारा कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल ने किया…
दरभंगा। सदर प्रखंड क्षेत्र के अतिहर पंचायत स्थित राम बरेई दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को जदयू द्वारा कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि बिहार में 100 में से 52% महिला मुखिया सहित जिला पार्षद ,प्रमुख सहित कई जनप्रतिनिधि है पूरे बिहार में।
देश में सबसे ज्यादा महिला पुलिस बिहार में ही है। एक लाख से अधिक शिक्षक जो बीपीएससी पास किए हैं उन्हें एक साथ सम्मान के साथ प्रमाण पत्र दिया जाएगा गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा।
वही सभा संबोधित करते हुए मंत्री श्री झा ने बताया कि बिना महिला के घर नहीं चलेगा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण पर कार्य किए है जिसमें जीविका समूह गरीब परिवार की महिला जुड़कर समूह बनाई और समूह के विकास के लिए सरकार द्वारा लोन दिया गया आज महिला काफी आगे है। वही मुख्यमंत्री के द्वारा जाति गणना कराया गया जिसमें हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ना पड़ा और लड़के जाति गणना हुई जाति गणना के साथ साथ आर्थिक गणना भी किया गया है। नीतीश कुमार पूरे भारत के चर्चित नेता के रूप में उभरे हैं।
वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक बैठक में नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का उत्तर प्रदेश के नेतागण ने आग्रह किया है इससे यह पता चलता है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कद कितना ऊंचा है जो देश-विदेश में भी चर्चा किया जा रहा है। इस बार इंडिया गठबंधन से लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जो भी प्रत्याशी आएंगे उन्हें जिताने का काम करेंगे जनता।
वही इशारों इशारों में मंत्री संजय झा ने इशारा कर दिया की टिकट का मुख्य दावेदार मैं ही हूं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व सांसद मगनीलाल मंडल ,पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली शराफत फातमी,राज्यसभा सांसद राजनाथ ठाकुर, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशरफ हुसैन ,प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम राय सहित दर्जनों नेता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।