चुनाव लड़ने की बात पर बोले महाआर्यमन, फिलहाल पापा के लिए काम करूंगा

चुनाव लड़ने की बात पर बोले महाआर्यमन, फिलहाल पापा के लिए काम करूंगा


ग्वालियर। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya m. scindia) के बेटे क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महाआर्यमन ने पहली बार कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की। यह पहला मौका है जब उन्हें स्वतंत्र होकर मीडिया से बात की।

मीडिया से चर्चा के दौरान महाआर्यमन (mahanaryaman scindia) ने कहा कि राजनीति उनके लिए कोई चीज नहीं है, न ही अभी कोई मायने रखती है। अभी तो वे खेलकर काम करने के लिए आए हैं। उनका फोकस खेल का विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देना है।

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi

BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES

महाआर्यमन से संवाददाताओं ने पूछा कि अगले साल 2023 में चुनाव है और आपको बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी तो क्या आप उसे स्वीकार करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन आगे देखते हैं।

ज्योतिरादित्य का कद भाजपा में बढ़ रहा है, तो आने वाले चुनाव में पिता के लिए काम करते नजर आएंगे, इसके जवाब में महाआर्यमन ने कहा कि वो तो आप देख ही रहे हैं।

और क्या बोले महाआर्यमन

युवा खिलाड़ियों को गांव से नेशनल लेबल तक पहुंचाना है, खेल का विकास करना है। वह एक स्पोटर्स मैन हैं और उनका पूरा फोकस खिलाड़ी और खेल के विकास पर है। जल्द ही सिंधिया कप और अन्तरराष्ट्रीय मैच कराने को लेकर समय देने की बात कही है। जो पीछे छूट गया उसे आगे लाया जाएगा और टूर्नामेंट कराए जाएंगे।

गांव देहात में जो नए युवा खिलाड़ी है उनके लिए सर्वे कराकर उन्हें आगे लाया जाएगा। रूप सिंह स्टेडियम की बहाली पर भी उन्होंने कहा है कि एसोसिएशन के लोगों से बातचीत की जा रही है जल्दी इसका भी निराकरण कर अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

Bihar News | Bihar News Today | Bihar News in Hindi | आज का बिहार न्यूज़ | बिहार न्यूज़, पटना today | बिहार न्यूज़ वीडियो

Exit mobile version