त्रिपुरा के अगले सीएम होंगे माणिक साहा, BJP प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं बिप्लब देब!


त्रिपुरा के अगले सीएम होंगे माणिक साहा, BJP प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं बिप्लब देब!

त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री माणिक साहा होंगे। विधायक दल की बैठक में त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री पद के लिए माणिक का नाम तय किया गया है। बिप्लब देव ने माणिक साहा को बधाई दी है।

बता दें कि माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने से कुछ विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है। त्रिपुरा के अगले सीएम होने जा रहे माणिक साहा के बारे में जान लेते हैं। माणिक साहा त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं।
गौरतलब है कि बिप्लब देव ने शनिवार की शाम साढ़े चार बजे ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मिली जानकारी के अनुसार बिप्लब देब त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

CLICK THE LINK TO APPLY ONLINE | ADVERTISEMENT

कुछ दिन पहले ही बिप्लब देब ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी तभी इसी दौरान अमित शाह ने यह साफ कहा था कि चुनाव में वे नए चेहरे के साथ उतरना चाहते हैं
वही इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देव ने कहा कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाला है। इसकी तैयारी अभी से करनी है। इस संबंध में उनकी पीएम मोदी से भी बातचीत हो चुकी है।

बिप्लव देब के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने बताया कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है और आलाकमान के कहने पर ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा है।

बिप्लब देब ने यह भी कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बीजेपी को फिर से सत्ता में लाना है उसे मजबूत करना है।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

त्रिपुरा के अगले सीएम होंगे माणिक साहा | Bihar News

Exit mobile version