
मास्क चेकिंग अभियान: 205 व्यक्तियों से वसूल की गई जुर्माना
दरभंगा, जिलाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन के आदेश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाई गई है।
अब तक किए गए मास्क चेकिंग अभियान में कुल 4488 व्यक्तियों से जुर्माना की राशि वसूल की गई है।
18 जनवरी को मास्क चेकिंग अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा सर्वाधिक 24 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गई तथा एम.भी. एक्ट के तहत 29 वाहनों को जप्त करते हुए 62, 500 रुपये की वसूली की गई।

वहीं नगर प्रबंधक दरभंगा, नगर निगम द्वारा 15 व्यक्तियों से, उत्पाद अधीक्षक दरभंगा द्वारा 09 व्यक्तियों से, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज द्वारा 08 व्यक्तियों से, वरीय उप समाहर्त्ता ललित राही द्वारा 10 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी द्वारा 17 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा द्वारा 12 व्यक्तियों से, अंचलाधिकारी, सिंहवाड़ा द्वारा 06 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, केवटी द्वारा 05 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जाले द्वारा 10 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हनुमाननगर द्वारा 07 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट द्वारा 07 व्यक्ति से, अंचलाधिकारी, हायाघाट द्वारा 07 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तारडीह द्वारा 04 व्यक्ति से, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा 22 व्यक्ति से, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा 12 व्यक्ति से, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल द्वारा 07 व्यक्ति से, अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी बिरौल द्वारा 11 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान द्वारा 10 व्यक्ति से एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी घनश्यामपुर द्वारा 02 व्यक्ति से जुर्माना की वसूली की गयी।
इस प्रकार मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कुल 205 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गई।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel