
दरभंगा सदर में मत्स्य जीवी सहयोग समिति चुनाव के लिए भरा गया नामांकन
दरभंगा सदर प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग सहयोग समिति चुनाव को लेकर 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया ।
जिसमे अध्यक्ष पद पर तीन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष में पांच जिसमें चार पुरुष एवं एक महिला है।
वही कार्यकारिणी सदस्य में 18 पुरुष 11 महिला टोटल सदस्य 29।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ और निर्वाचित पदाधिकारी विजय कुमार गौरव व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा राम एवं सहकारिता पदाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 6 जुलाई तक थी जो आज समाप्त हो गई। वही समीक्षा 7 और 8 जुलाई को की जाएगी।

वही नाम वापसी 12 जुलाई एवं मतदान 19 जुलाई 2022 को होगी और उसी दिन देर शाम मतगणना की जाएगी।
सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मत्स्य जीवी वोटर की संख्या 3290 है।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए गोपाल सहनी, रामनारायण सहनी, विजय सहनी एवं मंत्री पद के लिए शिव कुमार सहनी, तरुण सहनी, कमलेश चंद्र सहनी, चंद्रिका देवी एवं सुरेंद्र कुमार सहनी शामिल है,वही मंत्री पद के मुख दावेदारी में चंद्रिका देवी एवं शिव कुमार सहनी में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel