CALL NOW 9999807927 & 7737437982
मनोरंजन

Naagin 6: एकता कपूर की नागिनों के नाम पर से उठा पर्दा, टीवी की दो बड़ी बहुएं बनेंगी नागिन

Naagin 6 : एकता कपूर नागिन के छठे सीजन के साथ एक बार फिर से अपने दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रही हैं। एकता कपूर के इस शो की छोटी सी झलक दर्शकों के सामने आ चुकी हैं। एकता कपूर की कौन होगी नागिन इसपर से पर्दा उठ चुका है।


Naagin 6 : नई दिल्ली, जेएनएन। एकता कपूर का सुपर नैचुरल शो नागिन ऑडियंस के बीच काफी फेमस हैं। अब तक हमें मौनी रॉय से लेकर सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना और निया शर्मा और अनीता हसनंदानी सहित कई अभिनेत्रियां नागिन के रूप में नजर आ चुकी हैं। एकता कपूर के पॉपुलर शो के अब तक पांच सीजन आ चुके हैं और सभी सीजंस को ऑडियंस द्वारा खूब पसंद किया गया है। पांच सफल सीजन के बाद अब निर्माता एकता कपूर अपने लोकप्रिय शो नागिन 6 के नए सीजंस के साथ जल्द लौट रही हैं। हालांकि एकता कपूर की नई नागिन कौन होंगी अब तक पर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब इससे पर्दा उठ चुका है।

Naagin 6 : टीवी की दो बहुएं बनेंगी एकता कपूर की नागिन

हर फैंस यही जानने के लिए उत्सुक था कि एकता कपूर की नई नागिनों के रूप में दर्शक किसे देखेंगे। जब शो का पहला प्रोमो आया था तब लोगों ने एकता कपूर के शो नागिन 6 में अपनी-अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों को देखने की इच्छा जताई थी। लेकिन अब कौन होंगी एकता कपूर की नागिन ये हमें पता चल गया है। हमें एक करीबी सूत्र से पता चला है कि टीवी की दो पॉपुलर बहुएं रुबीना दिलैक और तेजस्वी प्रकाश एकता कपूर के शो में नागिन की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि कौन अच्छी और कौन जहरीली नागिन होगी इस पर से अभी पर्दा नहीं उठा है।

ADVERTISEMENT-RATES
BULAND DUNIYA ADVERTISEMENT RATES

पहली बार परदे पर दिखेंगी साथ

सूत्रों की माने तो रुबीना दिलैक की बिग बॉस 14 के बाद से बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए एकता कपूर ने उन्हें नागिन के सीजन 6 में कास्ट करने का मन बनाया था। हालांकि वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 15 में नजर आ रहीं तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 में देखने के बाद ही एकता कपूर ने उन्हें अपने सबसे लोकप्रिय शो नागिन 6 के लिए अप्रोच किया था और दोनों ही अब पहली बार इस शो में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

तेजी से वायरल हुआ था नागिन 6 का टीजर

एकता कपूर ने कुछ दिनों पहले ही अपने नागिन 6 का टीजर लांच किया था, जिसे देखने के बाद कुछ लोग तो नई नागिन का स्वागत करने और शो के लिए उत्सुक दिखें। तो वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर नागिन शो की महामारी से तुलना करने पर उन्हें खूब ट्रोल किया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था, ‘कोई सेंस है इस बात का।’ तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नागिन बनी कोविशिल्ड और को वैक्सीन।’ नागिन के कई सफल सीजन के बाद अब ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि एकता कपूर अपने फैंस के लिए ‘नागिन 6’ के साथ क्या नया लाती हैं।

स्रोत: “जागरण”


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

दरभंगा न्यूज़ लाइव | दरभंगा जिला का आज का ताजा खबर | दरभंगा क्राइम न्यूज़

दैनिक भास्कर दरभंगा न्यूज़ | दरभंगा पंचायत लिस्ट | बिहार ‘ दरभंगा बिरौल news

दरभंगा जिला का आज का ताजा खबर वीडियो | दरभंगा न्यूज़ इन हिंदी हिंदुस्तान

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button