नीतीश कुमार सामाजिक क्रांति के सबसे बड़े महानायक : मदन सहनी

राज्य सरकार के द्वारा जातीय जनगणना के ऐतिहासिक फैसले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री,नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करने के लिए दरभंगा जिला जदयू के तत्वाधान में आभार यात्रा शनिवार को दरभंगा क्लब निकट पोलो मैदान से निकाली गई।

यात्रा के बाद अंत मे लोहिया चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा सीएम नीतीश कुमार का जातिगत जनगणना का निर्णय एक साहसिक कदम है। जिसका दूरगामी परिणाम शीघ्र ही सामने आयेगा। जदयू का हर कार्यकर्ता नीतीश कुमार के पदचिन्हों को आत्मसात कर उनकी नीतियों को मजबूत बना रहा है।

दरभंगा जिला जदयू के तत्वावधान में आभार यात्रा मे हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वही जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने कहा प्रदेश जद (यू) के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित आभार यात्रा लहेरियासराय स्थित दरभंगा क्लब से समाहरणालय,सिविल कोर्ट, लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक तक गई।

आभार यात्रा का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रो चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार के लिए एक उदाहरण बताया।

आजतक किसी राजनेता ने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लेने का साहस नहीं दिखाया लेकिन नीतीश कुमार ने 13 करोड़ की आबादी वाले बिहार में इस तरह की पहल कर यह साबित कर दिया शासन व सत्ता में आबादी के अनुरूप उचित हिस्सेदारी होनी चाहिए।

यह नीतीश कुमार की अच्छी नीति एवं साफ नीयत देश स्तर पर एक उदाहरण है। वही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो अली अशरफ फातमी ने कहा नीतीश कुमार के जातिगत जनगणना का निर्णय एक साहसिक फैसला है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री के प्रति आभार वयक्त करता हूँ।

फातमी ने नीतीश कुमार को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा महानायक बताते हुए कहा आजाद भारत में शराबबंदी,दहेज प्रथा,बाल विवाह उन्मूलन का निर्णय लेकर यह साबित किया की समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म किये बगैर सुन्दर समाज की परिकल्पना करना बेमानी है।

CLICK THE LINK TO APPLY ONLINE | ADVERTISEMENT

कुशेश्वरस्थान विधायक, अमन भूषण हजारी ने कहा नीतीश कुमार के हर निर्णय देश के लिए एक उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री होना आसान है लेकिन नीतीश कुमार होना आसान नही। वहीं पूर्व विधान परिषद सदस्य,डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने आभार यात्रा की सफलता पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा वैश्विक स्तर पर एक खतरनाक संकट ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली अभियान के माध्यम से बिहार के संदेश को विश्व स्तर पर प्रसारित किया गया।

अतः हम यह कह सकते हैं कि नीतीश कुमार जी एक संपूर्ण व्यक्तित्व के धनी हैं जो समाज के हर तबके के बारे में सोचते हैं एवं राज्य की हर कुरीति को ध्यान में रखते हुए तथा विश्व की समस्याओं को भी गंभीरता से सोचते हुए हर पहलू को ध्यान रखते हुए नीति और नियम बनाते रहे हैं जो कि एक सशक्त राज्य एवं सशक्त राष्ट्र के लिए बहुत ही जरूरी प्रयास एवं कदम है।

आभार यात्रा को संबोधित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा,जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां,डॉ रामप्रवेश पासवान रहे।ललिता झा,सुशील कनोडिया,शैलेंद्र चौधरी,गंगा प्रसाद सिंह, चौधरी मुकुंद राय,डॉ कन्हैया प्रसाद साह,डॉ अंजीत कुमार चौधरी,रामशंकर सिंह,राजीव कुशवाहा,संजीव मिश्रा, सुशील झा,सुनील भारती, प्रदीप महतो,अजय सत्संगी, रामविलास मंडल,डॉ अशरफ हुसैन,गौरव कुमार राय,अमित राय बिट्टू,प्रेम कुमार झा, अवन कुमार राय,कमलेश मंडल,डॉ अनिल बिहारी खटीक,हाफीज अबू सहमा,ईस्मत जहां,फूल कुमारी देवी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने आभार यात्रा में भाग लिया।


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

नीतीश कुमार सामाजिक क्रांति के सबसे बड़े महानायक : मदन सहनी

Exit mobile version