CALL NOW 9999807927 & 7737437982
दरभंगाबिहार

सदर प्रखंड मुख्यालय पर नीतीश के विश्वासघात और जनादेश के अपमान के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने महाधरणा दिया

सदर प्रखंड मुख्यालय पर नीतीश के विश्वासघात और जनादेश के अपमान के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने महाधरणा दिया

दरभंगा भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष रतन पासवान की अध्यक्षता एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव के संचालन में सदर प्रखंड मुख्यालय पर नीतीश के विश्वासघात और जनादेश के अपमान के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने महाधरणा दिया।पलटूराम नीतीश कुमार मुर्दाबाद -धोखेबाज नीतीश मुर्दाबाद, भारत माता की जय,नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारा गूंजता रहा।

वही नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की नीतिश कुमार आदतन धोखेबाज हैं। विश्वासघात के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष करेगी।राजद के साथ नया गठबंधन बिहार की जनता को एकबार फिर अराजकता और भ्रष्टाचार की खाई में धकेल दिया हैं। नीतीश कुमार आज चारा घोटाला,जंगलराज,लूट, एवं भ्रष्टाचारियों के साथ मिल कर जनादेश का अपमान किया हैं।

पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने कहा की 2020 में नरेन्द्र मोदी के नाम पर विधान सभा चुनाव जीता और नीतीश को 45 सीट होने के बाबजूद भी भाजपा ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया गया था। नीतीश के धोखेबाजी का आने वाले चुनाव में जनता हिसाब लेगी।

Best Private University
CLICK THE LINK TO APPLY ONLINE | ADVERTISEMENT

मंडल प्रभारी अशोक नायक ने कहा की नीतीश अवसरवादी हैं और जनता के जनादेश का अपमान किया,बिहार की जनता ने आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा जद यू को जनादेश दिया था। बिहार के व्यवसायी वर्ग फिर आज असुरक्षित होगए हैं,रंगदारी फिरौती को बढ़ावा मिलेगी।

मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव ने कहा की जो अपने बूते मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहें हैं।आने वाले समय में बिहार से नीतीश का सुफरा साफ हो जाएगा।

पूर्व मेयर गौरी पासवान ने कहा की गरीब गुरबा शोषित वंचित दलित पिछड़ा समाज के साथ धोखेबाज हैं।कार्यक्रम को जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, प्रमुख शम्भू कुमार साहू,लक्ष्मण झुनझुनवाला,चन्दन ठाकुर,प्रो .मदन यादव, लालतुन मंडल,रवि भास्कर, मो.जावेद,बालेंदु झा,बबलू सिंह,नवीनचन्द्र ,बालाराम पासवान,गोपाल मंडल,बिनोद मंडल, गोविन्द मंडल,पप्पू ठाकुर,राजू झा,बलदेव राम,बजरंगी दास,कौशल सहनी,सुनील साह,उदय सहनी, रूणा झा,रौशन चौधरी,राजकुमार पासवान भी सम्बोधन किए।

Previous Post: राजू श्रीवास्तव की डेथ न्यूज वायरल होने पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

सदर प्रखंड मुख्यालय पर नीतीश के विश्वासघात और जनादेश के अपमान के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने महाधरणा दिया

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button