NTA JEE Mains 2022 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार आज हो सकता है खत्म, jeemain.nta.nic.in पर जल्द होगा जारी
![NTA JEE Mains 2022](https://bulandduniya.com/wp-content/uploads/2022/06/jee-mains-780x470.jpg)
NTA JEE Mains 2022 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड जल्द ही jeemain.nta.nic.in पर जारी हो सकता है. छात्र यहां दिये गए डायरेक्ट लिंक की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे.
NTA JEE Mains 2022 Admit Card: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन , जेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए रजिस्टर करने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड (JEE Mains admit card) का इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि एडमिट कार्ड आज शाम तक जारी किए जा सकते हैं. जेईई मेन 2022 जून सेशन का एग्जाम (JEE Mains) 20 जून को आयोजित होने वाला है. इसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करेगी.
जो छात्र पहले ही मुख्य परीक्षा (JEE Mains exam) के लिए रजिस्टर कर चुके हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपने एप्लिकेशन नंबर की और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
![Best Private University](https://bulandduniya.com/wp-content/uploads/2022/04/quantum-1-1024x576.jpg)
NTA JEE Mains 2022 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड (JEE Mains Admit Card 2022) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये गए स्टेप्स फॉलो करना होगा.
1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिये गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
3. नई विंडो खुलेगी. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (JEE Mains registration number) और पासवर्ड दर्ज करें.
4. सक्रीन पर एडमिट कार्ड (JEE Mains Admit Card 2022) आ जाएगा. उसे डाउनलोड करें.
Source : www.india.com
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel