दरभंगा सदर प्रखंड मुख्यालय से गायब रहते हैं पदाधिकारी एवं कर्मचारी
दरभंगा सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित बुधवार को समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुबह 10:43 बजे तक परियोजना सहायक प्रिया कुमारी, एल एस शोभा कुमारी, ड्राइवर दिगंबर पाठक एवं संविदा चतुर्थवर्गीय कर्मी बालेश्वर पासवान के अलावा एक भी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित नहीं थे।
बता दे की बुधवार सुबह 10:43 बजे बड़ा बाबू ललन चौधरी एवं बाल कोऑर्डिनेटर त्रिलोक कुमार झा की कुर्सी खाली पड़ी थी। पूछने पर बताया गया कि अभी तक हमलोग के अलावा कोई पदाधिकारी एवं कर्मी नहीं आए हैं।
वही बाल विकास पदाधिकारी अजरा जमील के कार्यालय में भी ताला जड़ा हुआ था। ये स्थिति पिछले कई माह से चल रही है। कार्यालय में पदाधिकारी एवं कर्मी के मनमानी चरम सीमा पर है।
जब मन हुआ तो कार्यालय आते हैं और समय से पहले ही कार्यालय छोड़ चले जाते हैं। कई बार इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से करने के बावजूद भी सुधार नहीं हुआ है। वही आरटीपीएस काउंटर का भी यही हाल था।
दर्जनों की संख्या में लाभुक अपने कार्य को लेकर लाइन में खड़े थे पर आरटीपीएस के दो कर्मी के अलावा प्रखंड आईटी मैनेजर शशि भूषण सहित कई कर्मी गायब पाए गए।
जबकि कुछ दिन पहले समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार गौरव के द्वारा प्रखंड आईटी मैनेजर शशि भूषण सहित 4 कर्मी पर स्पष्टीकरण पूछा गया था उसके बाद भी कई कर्मी अपने लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel