भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने पर दरभंगा के माननीय पूर्व विधायक अमरनाथ गामी जी का हार्दिक स्वागत
भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने पर दरभंगा के प्रमुख स्तंभ रहे स्वयंसेवक संघ से विद्यार्थी परिषद तक भाजपा के नगर अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष तक का सफर तय कर संगठन को खड़ा और बड़ा करने में अहम भूमिका निभाने वाले हायाघाट के माननीय पूर्व विधायक श्री अमरनाथ गामी जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत, अभिनंदन है।
सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई ।जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि ‘भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी ही है जिसमे पुनः सदस्यता लेने पर समस्त कार्यकर्ताओं की और से हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भाजपा भारत की गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश के पुनर्निर्माण और गरीब कल्याण की कल्पना को साकार कर रही है। हमें गर्व है कि आज इस विषम परिस्थिति में भाजपा का हर कार्यकर्ता कार्य कर रही है जब दरभंगा में कॅरोना विकराल रूप में था।
उस वक्त अमरनाथ गामी भय त्याग कर जनता को मदद कर रहे थे और इस लड़ाई में मोदीजी के हाथ मजबूत कर रहा है। जब संगठन में नहीं भी थे तो संघ के गुरुदक्षिणा में भाग लेते थे।आज भी दरभंगा के जनता और कार्यकर्ताओं को किसी न किसी रूप में मदद कर ये साबित किए है कि भाजपा के सच्चे सिपाही है और उनका आस्था नरेंद्र मोदी के साथ है।
आज उनके वापसी पर न केवल उनके समुदाय बल्कि पूरे दरभंगा को मज़बूती प्रदान होगा ।आने बाले चुनाव में संगठन को भरपूर मदद मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विन चौबे,दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर को साधुवाद दिया।
बधाई देने बाले में पूर्वमहापौर अजय पासवान,अमलेश झा , ज्योति कृष्ण झा लवली,सुजीत मल्लिक,कन्हाई पासवान ,अभय झा , प्रेम कुमार रिंकू, प्रेम कुमार राहुल ,अनिल वर्मा,विनय दास ,मुचकुंद झा ,बालेंदु झा।
Previus Post : एमएसयू द्वारा चलाये जा रहे पद यात्रा में दरभंगा नगर के लोगो का मिल रहा भरपूर समर्थन
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel