अभंडा मोहल्ले में पैसा के लेनदेन में चली गोली एक हुए घायल। डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा है इलाज.
जिला संवाददाता,नासिर हुसैन।
दरभंगा लहरिया सराय थाना क्षेत्र के अभंडा मोहल्ले में रविवार को अपराधियों ने अपना अपराध जारी रखा और एक युवक को
गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया।
जख्मी युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा जहा उसकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर,अभण्डा का रहने वाला राहुल कुमार पिता पप्पू सहनी को गोली मारकर घायल कर दिया।
गोली मारने वाला सावन यादव. चंदन कुमार बताया जा रहा। गोली राहुल कुमार के पेट के बगल मे लगी हैं। जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ा। दोनो के बारे में बताया जाता है की दोनो साथ नशा करता था।
घायल राहुल के परिजनों ने बताया सावन यादव ही राहुल को फ़ोटो खिंचाने का नाम बोलकर ले गया उसी ने राहुल को गोली मार दिया।
थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया रहमगंज के राहुल कुमार व दोस्त सावन यादव के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। राहुल कुमार एवं सावन यादव जो सैदनगर अभण्डा का रहने वाला है,अन्य दोस्तों के साथ सैदनगर पहुंचे थे। जहां पैसे की लेन देन के लिए बहस होने लगा।
इसी बहसबाजी में सावन यादव ने राहुल कुमार को गोली मार दी। उसके बाद वहां से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel