प्रदेश में अगले 3-4 दिन में बढ़ेगी गर्मी:8 शहरों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा, बाड़मेर और जालोर में तापमान 30 पार

प्रदेश में अगले 3-4 दिन में बढ़ेगी गर्मी : फाल्गुन का महीना आज से शुरू हो गया है। इसका असर भी प्रदेश के मौसम पर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई शहरों में दिन अब गर्म होने लगे है। कल 8 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। इस कारण यहां लोग अब दिन में गर्म कपड़े पहनने छोड़ रहे है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी बढ़ने के पीछे कारण पश्चिमी हवाओं का असर माना जा रहा है।

प्रदेश में अगले 3-4 दिन में बढ़ेगी गर्मी

पाकिस्तानी क्षेत्र से अब गर्म हवाएं पश्चिमी राजस्थान में आनी शुरू हो गई। इससे बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, सिरोही, बीकानेर में दिन में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इन शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। बुधवार को बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 33, जबकि जालोर में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम तापमान करौली में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में 7.2, बारां में 7.8, भीलवाड़ा में 8, पिलानी में 9.5, सवाई माधोपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ।

ad rates

अब आगे क्या?
जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक अगले 20 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप निकलेगी। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

प्रदेश में इन शहरों में रहा 30 डिग्री से ऊपर तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
बाड़मेर3314.9
जालौर3210.1
सिरोही30.513.1
बीकानेर30.512
जोधपुर30.512.6
पाली30.816.4
जैसलमेर30.313.3
फलौदी30.814.8

इन शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा

शहरअधिकतमन्यूनतम
करौली28.16.5
चित्तौड़गढ़27.77.2
बारां28.27.8
भीलवाड़ा288
सवाई माधोपुर28.69.2
गंगानगर25.69.5
अलवर26.69.2
पिलानी28.49.5

Source : bhaskar.com


For More Updates Visit Our Facebook Page

Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel

दरभंगा न्यूज़ लाइव | दरभंगा जिला का आज का ताजा खबर | दरभंगा क्राइम न्यूज़ | दरभंगा जिला का आज का ताजा खबर वीडियो

Exit mobile version