
सोनकी निवासी अमित कुमार की हत्या के प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार
दरभंगा। लहेरियासराय थाना पर शुक्रवार को सदर एसडीपीओ ,कृष्णनन्दन कुमार ने प्रेसवार्ता को उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा के 16 /5/ 2022 को लहेरियासराय थाना प्रभारी मदन प्रसाद को एक सूचना मिली जिसमें यह बताया गया के अभण्डा पोखर निकट स्थित व्यक्ति की लाश परी हुई।
जिसके बाद अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही करते हुए घटना से जुड़ी सबूत जुटाना शुरू किया गया। जिसके बाद मालूम हुआ किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमित कुमार की हत्या कर फरार हो गया। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस की ओर से सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा दरभंगा के सोनकी थाना,बाँता गांव निवासी, पिता रंजीत लाल देव के पुत्र अमित कुमार मृतक के मां बबिता देवी के द्वारा लहेरियासराय थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जिसका कांड संख्या 214 / 2022 पर धारा 302 अंकित है।
इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है और कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा लगातार अनुसंधान की कार्रवाई जारी रखते हुए लहरिया सराय थाना पुलिस के द्वारा श्याम कुमार साह पिता बैद्यनाथ साह को नेक्निकल सेल के द्वारा जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया बताया जाता है के कुछ लेनदेन का मामला चल रहा था तीन व्यक्तियों से विवाद चल रहा था जिसके बाद अमित कुमार हत्या हो गई और लाश तालाब के किनारे पाई गई थी।
एसडीपीओ ने बताया टेक्निकल सर्विलांस के बाद पता जलने के बाद जब पूछताछ की गई तो गिरफ्तार श्याम शाह ने बताया मृतक अमित कुमार का अपराधिक बैंक के साथ संबंध था गैंग के सदस्यों से हुए विवाद के बाद गैंग द्वारा ही इसकी हत्या कर दी गई।
For More Updates Visit Our Facebook Page
Also Visit Our Telegram Channel | Follow us on Instagram | Also Visit Our YouTube Channel